फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arvind Kejriwal: मुफ्त बिजली-पानी के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, नायाब चीजों की कीमत नहीं होती

Sun, 16 Feb 2020 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Feb 2020 12:59 PM IST
खास बातें

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्री पद की शपथ दिलाई। पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल के साथ नवगठित सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ली। यहां पढ़ें हर अपडेट-
 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Delhi CM Oath Ceremony Live Updates in Ramlila Maidan Latest News in Hindi
अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद का शपथ समारोह - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:45 PM, 16-Feb-2020

दिल्ली को दिल्ली के टीचर, डॉक्टर, ऑटोवाले चलाते हैं: केजरीवाल

पांच साल मैंने किसी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया। किसी भी काम के लिए मेरे पास आ जाना। देश में नई राजनीति की शुरुआत हुई है। नई राजनीति का डंका पूरे देश में बज चुका है। मैं सभी के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। दिल्ली को कोई केजरीवाल, कोई नेता नहीं चलाता। दिल्ली को दिल्ली के टीचर, डॉक्टर, ऑटो, रिक्शेवाले, छात्र, बस ड्राइवर, रेहड़ी वाले, व्यापारी चलाते हैं। मुझे खुशी है कि हमारे साल ये लोग चीफ गेस्ट के तौर पर आए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल सब मुफ्त कर रहा है। नायाब चीजों की कोई कीमत नहीं होती है। मां का प्यार बच्चे के लिए फ्री होता है। श्रवण कुमार की सेवा फ्री होती है।
12:34 PM, 16-Feb-2020

मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद चाहता हूं: केजरीवाल

तीसरी बार दिल्ली की कमान संभालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में विरोधियों ने हमारे बारे में जो कुछ बोला, हमने उन्हें माफ कर दिया। मैंने हर दल के लोगों के लिए काम किया है। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। सबके साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत बनाना है। सभी पार्टियों के साथ मिलकर काम करना है। दिल्लीवालों आपने इस चुनाव के अंदर एक नई राजनीति को जन्म दिया है। स्कूल, चौबीस घंटे बिजली, अच्छी सड़कों, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्ट्रचार मुक्त, 21वीं सदी के भारत, मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य की राजनीति को जन्म दिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद चाहता हूं।
 
 
विज्ञापन
12:28 PM, 16-Feb-2020

राजेंद्र पाल गौतम ने ली शपथ

छठे नंबर पर राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। सीमापुरी से निर्वाचित राजेंद्र पाल गौतम ने एलजेपी प्रत्याशी संतपाल को  56,108 वोटों से शिकस्त दी थी। पिछली सरकार में राजेंद्र पाल समाज कल्याण मंत्री बनाए गए थे।
 
12:25 PM, 16-Feb-2020

पांचवें नंबर पर इमरान हुसैन ने ली शपथ

गहलोत के बाद पांचवें नंबर पर इमरान हुसैन ने दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ ली। यह केजरीवाल सरकार में अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री हैं।
12:24 PM, 16-Feb-2020

कैलाश गहलोत ने ली शपथ

चौथे नंबर पर कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली।
12:20 PM, 16-Feb-2020

चौथे नंबर पर गोपाल राय ने ली शपथ

सत्येंद्र जैन के बाद गोपाल राय ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने आजादी के शहीदों को साक्षी मान कर शपथ ली। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 16-Feb-2020

सत्येंद्र जैन ने ली शपथ

सिसोदिया के बाद तीसरे नंबर पर सत्येंद्र जैन ने दिल्ली कैबिनेट में मंत्री पद व गोपनियता की शपथ ली। वह पिछले कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री थे।
12:17 PM, 16-Feb-2020

मनीष सिसोदिया ने किया शपथ ग्रहण

केजरीवाल के बाद दूसरे नंबर पर पटपड़गंज सीट से आप विधायक मनीष सिसोदिया ने मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। 
12:14 PM, 16-Feb-2020

केजरीवाल ने तीसरी बार ली शपथ

अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 
12:11 PM, 16-Feb-2020

मंच पर पहुंचे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राजेंद्र गौतम के साथ मंच पर पहुंचे।


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed