यूपी चुनाव 2027: गोरखपुर में समीक्षा बैठक शुरू, तीन मंडलों के 11 जिलों की तैयारियां परख रहे मनीष गर्ग
गोरखपुर में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा शुरू की। गोरखपुर, वाराणसी और बस्ती मंडलों के 11 जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ निर्वाचन व्यवस्था पर चर्चा हो रही है। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी मौजूद है। कल आजमगढ़ और विंध्याचल मंडलों के छह जिलों की तैयारियों की समीक्षा होगी।
विस्तार
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को गोरखपुर में चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक शुरू हुई। बैठक में तीन मंडलों के 11 जिलों की निर्वाचन व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की जा रही है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी बैठक में मौजूद हैं।
समीक्षा बैठक में गोरखपुर, वाराणसी और बस्ती मंडलों के कमिश्नर के साथ संबंधित सभी 11 जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए हैं। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जा रही है। अधिकारियों से निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली जा रही है।
इन जिलों की तैयारियों की होगी समीक्षा
पहले दिन गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। वहीं, 27 नवंबर को आजमगढ़ और विंध्याचल मंडलों के छह जिलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। इनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र शामिल हैं।
आयोग का जोर चुनाव से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने पर है, ताकि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
