Arvind Kejriwal: मुफ्त बिजली-पानी के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, नायाब चीजों की कीमत नहीं होती
{"_id":"5e48bb748ebc3ee5fb3e6efd","slug":"arvind-kejriwal-oath-ceremony-ramlila-maidan-live-update-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal: मुफ्त बिजली-पानी के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, नायाब चीजों की कीमत नहीं होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 16 Feb 2020 12:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:59 PM IST
खास बातें
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्री पद की शपथ दिलाई। पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल के साथ नवगठित सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ली। यहां पढ़ें हर अपडेट-
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद का शपथ समारोह
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
12:45 PM, 16-Feb-2020
दिल्ली को दिल्ली के टीचर, डॉक्टर, ऑटोवाले चलाते हैं: केजरीवाल
पांच साल मैंने किसी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया। किसी भी काम के लिए मेरे पास आ जाना। देश में नई राजनीति की शुरुआत हुई है। नई राजनीति का डंका पूरे देश में बज चुका है। मैं सभी के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। दिल्ली को कोई केजरीवाल, कोई नेता नहीं चलाता। दिल्ली को दिल्ली के टीचर, डॉक्टर, ऑटो, रिक्शेवाले, छात्र, बस ड्राइवर, रेहड़ी वाले, व्यापारी चलाते हैं। मुझे खुशी है कि हमारे साल ये लोग चीफ गेस्ट के तौर पर आए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल सब मुफ्त कर रहा है। नायाब चीजों की कोई कीमत नहीं होती है। मां का प्यार बच्चे के लिए फ्री होता है। श्रवण कुमार की सेवा फ्री होती है।12:34 PM, 16-Feb-2020
मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद चाहता हूं: केजरीवाल
तीसरी बार दिल्ली की कमान संभालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में विरोधियों ने हमारे बारे में जो कुछ बोला, हमने उन्हें माफ कर दिया। मैंने हर दल के लोगों के लिए काम किया है। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। सबके साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत बनाना है। सभी पार्टियों के साथ मिलकर काम करना है। दिल्लीवालों आपने इस चुनाव के अंदर एक नई राजनीति को जन्म दिया है। स्कूल, चौबीस घंटे बिजली, अच्छी सड़कों, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्ट्रचार मुक्त, 21वीं सदी के भारत, मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य की राजनीति को जन्म दिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद चाहता हूं।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: Elections are over, it doesn't matter who you voted for, now all Delhiites are my family. I will work for everyone, be it from any party, any religion, caste or strata of society. pic.twitter.com/rbSK2lnfpd
— ANI (@ANI) February 16, 2020
विज्ञापन
12:28 PM, 16-Feb-2020
राजेंद्र पाल गौतम ने ली शपथ
छठे नंबर पर राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। सीमापुरी से निर्वाचित राजेंद्र पाल गौतम ने एलजेपी प्रत्याशी संतपाल को 56,108 वोटों से शिकस्त दी थी। पिछली सरकार में राजेंद्र पाल समाज कल्याण मंत्री बनाए गए थे।Gopal Rai, Kailash Gahlot and Imran Hussain take oath as Ministers in Delhi Government pic.twitter.com/T5O6Yyerb7
— ANI (@ANI) February 16, 2020
12:25 PM, 16-Feb-2020
पांचवें नंबर पर इमरान हुसैन ने ली शपथ
गहलोत के बाद पांचवें नंबर पर इमरान हुसैन ने दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ ली। यह केजरीवाल सरकार में अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री हैं।12:24 PM, 16-Feb-2020
कैलाश गहलोत ने ली शपथ
चौथे नंबर पर कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली।12:20 PM, 16-Feb-2020
चौथे नंबर पर गोपाल राय ने ली शपथ
सत्येंद्र जैन के बाद गोपाल राय ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने आजादी के शहीदों को साक्षी मान कर शपथ ली।Gopal Rai, Kailash Gahlot and Imran Hussain take oath as Ministers in Delhi Government pic.twitter.com/T5O6Yyerb7
— ANI (@ANI) February 16, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 16-Feb-2020
सत्येंद्र जैन ने ली शपथ
सिसोदिया के बाद तीसरे नंबर पर सत्येंद्र जैन ने दिल्ली कैबिनेट में मंत्री पद व गोपनियता की शपथ ली। वह पिछले कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री थे।12:17 PM, 16-Feb-2020
मनीष सिसोदिया ने किया शपथ ग्रहण
केजरीवाल के बाद दूसरे नंबर पर पटपड़गंज सीट से आप विधायक मनीष सिसोदिया ने मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।Delhi: Manish Sisodia takes oath as a Minister in Delhi Govt https://t.co/7IrsvrZXoG pic.twitter.com/f1wk6AawCu
— ANI (@ANI) February 16, 2020
12:14 PM, 16-Feb-2020
केजरीवाल ने तीसरी बार ली शपथ
अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।Arvind Kejriwal takes oath as Chief Minister of Delhi for a third term pic.twitter.com/cgfhmBEAgl
— ANI (@ANI) February 16, 2020
12:11 PM, 16-Feb-2020