फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal narrates story of fourth passed king in delhi assembly takes a dig at pm modi

केजरीवाल ने सुनाई कहानी: अनपढ़ राजा की स्टोरी सुनाकर इशारे-इशारे में PM पर कसा तंज, वायरल हो रहा ये वीडियो

Mon, 17 Apr 2023 11:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Apr 2023 11:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में अनपढ़ राजा की कहानी सुनाकर इशारे-इशारे में प्रधानमंत्री पर तंज कसा। केजरीवाल का कहना था कि पढ़ा-लिखा शासक ही देश को तरक्की की राह पर ले जा सकता है।

विज्ञापन
arvind kejriwal narrates story of fourth passed king in delhi assembly takes a dig at pm modi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में अनपढ़ राजा की कहानी सुनाकर इशारे-इशारे में प्रधानमंत्री पर तंज कसा। केजरीवाल का कहना था कि पढ़ा-लिखा शासक ही देश को तरक्की की राह पर ले जा सकता है। अनपढ़ शासक से देश का सिर्फ नुकसान हो सकता है। केजरीवाल सोमवार को विधानसभा में सीबीआई व ईडी का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी और दिल्ली सरकार को अस्थिर करने से जुड़ी चर्चा के दौरान बोल रहे थे। चर्चा खत्म होने के बाद विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

विज्ञापन

अनपढ़ राजा की कहानी सुनाने के बाद मुख्यमंत्री ने उससे मिली नैतिक सीख का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आपके देश में महंगाई, बेरोजगारी समेत दूसरी समस्याएं और सब-कुछ गड़बड़ चल रहा है, तो सबसे पहले जांच-परख कर देखें कि शासक अनपढ़ तो नहीं है और उसका कोई दोस्त तो नहीं है। अगर ऐसा है तो सबसे पहले अपने राजा को उखाड़ फेंकना चाहिए। ऐसा न होने की सूरत में देश की समस्याओं का कोई समाधान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनाई कहानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी समय में एक महान देश में चौथी पास राजा था। वह बहुत अहंकारी और भ्रष्टाचारी था। कुछ लोगों के कहने पर राजा कुछ भी फैसले ले लेता था। राजा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बैंकों का दो-ढाई लाख करोड़ लूट लिया और एयरपोर्ट, बिजली, तेल, खदान सब खरीद लिया। देश में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सब महंगा होने से चारों तरफ हाहाकार मच गया। राजा ने विरोध करने वालों को जेल में डालना शुरू कर दिया। आखिर में जनता को राजा की हकीकत पता चल गई और उसने उसे हटाकर एक ईमानदार देशभक्त आदमी को राजा बना दिया और देश खूब तरक्की करने लगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा को कम पढ़ा होने पर बुरा लगने लगा और उसने एक फर्जी डिग्री बनवा ली। लोगों को यह बात ठीक नहीं लगी कि राजा ने फर्जी डिग्री बनवा ली और उन्होंने आरटीआई डाली, मगर आरटीआई डालने वालों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया जाता था। मुख्यमंत्री ने एक कम पढ़े राजा की कहानी सुनाते वक्त नोटबंदी व किसान कानूनों को जिक्र करते हुए इशारे-इशारे में प्रधानमंत्री पर वार किए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहानी में अपने कामकाज का हवाला देकर स्वयं का नाम लिए बिना अपनी एक ईमानदार व देशभक्त भूमिका दर्शाने का प्रयास किया। इसके अलावा महंगाई के कारण राजा बदलकर ईमानदार व देशभक्त व्यक्ति को राजा देेने के तर्क दिए।

भ्रष्टाचार का एक ही काल केजरीवाल-केजरीवाल के लगे नारे
विधानसभा के सत्र के दौरान अरविंद केजरीवाल के पहुंचने के दौरान सदस्यों ने उनका नारेबाजी कर स्वागत किया। सदस्यों ने भ्रष्टाचार का एक ही काल केजरीवाल-केजरीवाल के नारे लगाए। इसके अलावा सदस्य दिलीप पांडे की ओर से सदन में रखा गया संकल्प पत्र पास किया गया। उन्होंने संकल्प पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं, वह सबसे युवा राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री और भाजपा ने लंबे समय से आम आदमी पार्टी के तेजी से विकास एवं विस्तार और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed