फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal claims if aap comes in power in mcd delhi will become london

एमसीडी में 'आप' की सरकार आई तो एक साल में दिल्ली बनेगा लंदन : केजरीवाल

Mon, 06 Mar 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Mar 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal claims if aap comes in power in mcd delhi will become london
अरविंद केजरीवाल

बीस साल से सत्ता में बैठी भाजपा व कांग्रेस पार्टी ने एमसीडी का बेड़ा गर्क कर दिया है। कई लोगों को लगता है कि दिल्ली में सफाई की जिम्मेदारी हमारी सरकार की है। तो मैं बता दूं कि सफाई की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। यह जिम्मेदारी एमसीडी की है जिसमें भाजपा और कांग्रेस के लोग बैठे हैं।

विज्ञापन


पिछले साल 2800 करोड़ रुपये दिए गए, लेकिन सारा पैसा नेता खा गए। दिल्ली में जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। ये बातें कांग्रेस व भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही। मौका था, उत्तमनगर में सीवर लाइन के कार्यों के उद्घाटन का।
विज्ञापन


उत्तम नगर क्षेत्र के विधायक नरेश बालियान के नेतृत्व में आयोजित सभा में केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तो दिल्ली वालों ने 70 में 67 सीटे आम आदमी पार्टी (आप) को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही इस बार एमसीडी चुनाव में 272 में से 272 सीटें आप को देनी है। विधानसभा चुनाव की तरह तीन सीटें भी अन्य पार्टियों को नहीं जानी चाहिए। वादा करता हूं कि एमसीडी में आने के एक साल बाद आप लोग दिल्ली की तुलना लंदन से करने लगेंगे। इस अवसर पर जन मंत्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित थे।

केजरीवाल ने कहा दिल्ली में बहुत काम हो रहे है

arvind kejriwal claims if aap comes in power in mcd delhi will become london
आप मेनिफेस्टो - फोटो : SELF

केजरीवाल ने कहा दिल्ली में बहुत काम हो रहे है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तो बेहतर काम हो चल रहा है। हमने मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं। कांग्रेस के समय में तो एक डिस्पेंसरी 5 करोड़ में बनती थी।

हम एक मोहल्ला क्लीनिक 20 लाख रुपये का बनाते हैं। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। विदेशों से भी लोग मोहल्ला क्लीनिक देखने आ रहे हैं। यूनाइटेड नेशन ने मोहल्ला क्लीनिक की तारीफ भी की है।

पिछले सप्ताह ही दिल्ली सरकार ने बहुत बड़ी घोषणा की है। अब आप अपना जांच न केवल सरकारी बल्कि प्राइवेट अस्पताल में भी मुफ्त करा सकेंगे। सरकारी अस्पताल में अगर जांच एक दो दिन में नहीं होता है तो आप प्राइवेट अस्पतालों में जांच करा सकते है। इसका खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

'हम लोगों ने सरकारी स्कूलों का कायापलट कर दिया'

arvind kejriwal claims if aap comes in power in mcd delhi will become london

शिक्षा के क्षेत्र में तो बहुत बुरा हाल था, लेकिन हम लोगों ने सरकारी स्कूलों का कायापलट कर दिया। सरकारी स्कूल के शिक्षकों को बाहर पढ़ने के लिए भेजा गया। वही शिक्षक और प्रिंसिपल जो पहले पढ़ाते नहीं थे अब पूरी ऊर्जा के साथ बच्चों को पढ़ा रहे है।

उन्होंने दावा किया कि जब वह फिल्म देखने गए तो सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक कर बताया कि उसका बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ता है, जहां अब अच्छी पढ़ाई हो रही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 45 स्कूल बन रहे है।

100 स्कूलों के लिए जमीन ढूढं ली गई है। सरकारी स्कूलो में अब स्वीमिंग पूल बन रहे है। अब गरीबों मजदूरों और रिक्शेवालों के बच्चे भी स्वीमिंग पूल वाले स्कूलों में पढ़ेंगे।

'हां मैं जनता के लिए लड़ता हूं'

arvind kejriwal claims if aap comes in power in mcd delhi will become london
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस वालों को कुछ नहीं मिला तो लड़ने का आरोप लगाते हैं। हां मैं जनता के लिए लड़ता हूं। बिजली हाफ और पानी माफ लड़-लड़ के कम करवाया है। हमने गरीबों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी। कल से गरीबों की डेढ़ गुणा मजदूरी बढ़ जाएगी।

उधर, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के कोटला रोड पर सीवरेज प्रणाली के सुधार व पाइप लाइन बिछाने के कार्य का भी शुभारंभ दिल्ली सरकार ने किया।

इससे 30 हजार लोग लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में रविवार को ही 615 सामुदायिक शौचालयों का शुभारंभ किया। पंजाब माइग्रेंट कैंप पीरागढ़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed