फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal Arrest: Know what happened at CM Kejriwal residence when

Arvind Kejriwal Arrest: ईडी के पहुंचने से लेकर रवाना होने तक, जानें सीएम केजरीवाल के आवास पर कब क्या हुआ

Thu, 21 Mar 2024 11:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 11:31 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया। जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने आबकारी नीति में अनियमितता होने के संबंध में एक रिपोर्ट उपराज्यपाल को सौंपी थी। जिसके बाद जांच शुरू हुई।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Arrest: Know what happened at CM Kejriwal residence when
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिलने के बाद बृहस्पतिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम तलाशी लेने के लिए सीएम आवास पर पहुंची। इसकी सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी के कई विधायकों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सीएम आवास पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दो घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिफ्तार कर ईडी की टीम मुख्यालय लेकर रवाना हो गई। 

विज्ञापन

 

केजरीवाल आवास पर कब क्या हुआ

- 7 बजे रात - ईडी की टीम सीएम आवास पहुंची

- 7.10 बजे - ईडी ने अधिकारी को वारंट दिखाया

- 7:15 बजे - आप कार्यकर्ता सीएम आवास पर जुटना शुरू

- 7:17 बजे - आप कार्यकर्ताओं का हंगामा

- 7:20 बजे - ईडी की टीम को सीएम आवास में जाने दिया गया

- 7:42 बजे - सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

- 7:50 बजे - सीएम आवास पर बढ़ा हंगामा

- 8:45 बजे - आप विधायक व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

- 9:15 बजे - मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने आबकारी नीति में अनियमितता होने के संबंध में एक रिपोर्ट उपराज्यपाल को सौंपी थी। इसमें नीति में गड़बड़ी होने के साथ ही तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

शराब नीति मामले में अब तक गिरफ्तारी

1: विजय नायर
2: अभिषेक बोइनपल्ली
3: समीर महेंद्रू
4: पी सरथ चंद्रा
5: बिनोय बाबू
6: अमित अरोड़ा
7: गौतम मल्होत्रा
8: राघव मंगुटा
9: राजेश जोशी
10: अमन ढाल
11: अरुण पिल्लई
12: मनीष सिसोदिया
13: दिनेश अरोड़ा
14: संजय सिंह
15: के. कविता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed