फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kajriwal first night in Tihar Jail was spent in restlessness

तिहाड़ में केजरीवाल की पहली रात: रातभर बैचेन रहे सीएम, कभी कुर्सी पर बैठे... तो घूमते दिखे; कई बार पिया पानी

Tue, 02 Apr 2024 11:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 11:28 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीती रात जेल में पहली रात बीती। सूत्रों के अनुसार, 14 फीट लंबी और 8 फीट चौड़ी सेल में बंद केजरीवाल रात भर करवटें बदलते रहे। घर से बना खाना भी आया।

विज्ञापन
Arvind Kajriwal first night in Tihar Jail was spent in restlessness
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल नंबर दो में पहली रात कटी। केजरीवाल पहली बार तिहाड़ जेल नहीं गए हैं। वह तीसरी बार तिहाड़ जेल पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की जेल नंबर दो में पहली रात असहज रही। उनके लिए घर से खाना आया था। यह एक छोटा सा बैरक है। अमूमन बैरक में एक ही जगह पर रहना, सोना और टॉयलेट की व्यवस्था होती है। ये एक हाई सिक्योरिटी सेल है। उनके सेल और आसपास करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसकी मॉनिटरिंग जेल महानिदेशक कर रहे हैं।

विज्ञापन

जेल में रातभर बैचेन रहे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में पहली रात बैचेन रहे। देर रात तक उन्हें नींद नहीं आई। सूत्रों के अनुसार, 14 फीट लंबी और 8 फीट चौड़ी सेल में बंद केजरीवाल रात भर करवटें बदलते रहे। उन्होंने रात में टीवी नही देखी। रात में नींद नहीं आने पर सेल में रखे कुर्सी पर बैठ कर काफी देर तक कुछ सोचते रहे। इस दौरान वो कई बार पानी पीते रहे। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने रात में घर से आया खाना खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बार तिहाड़ जेल गए हैं अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहली बार तिहाड़ जेल नहीं गए हैं। वह तीसरी बार तिहाड़ जेल पहुंचे हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि इससे पहले केजरीवाल दो बार जेल आए हैं। साल 2011 में जब लोकपाल के मुद्दे को लेकर अन्ना हजारे आंदोलन कर रहे थे, तब अन्ना के साथ जेल गए थे। वहीं, मई 2014 में भाजपा नेता नितिन गडकरी की ओर से दायर मानहानि के एक मामले में दूसरी बार उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। तब केजरीवाल को जेल संख्या चार में रखा गया था।

विज्ञापन

जेल नंबर दो में बंद हैं अरविंद केजरीवाल
तिहाड़ के जिस जेल नंबर दो में अरविंद केजरीवाल को रखा गया है, उसी जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में गैंगस्टर से लेकर अंडरवर्ल्ड डॉन भी बंद हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ के जेल नंबर दो में गैंगस्टर नीरज बवानिया, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन, हत्या के आरोप में बंद सुशील पहलवान और पुजारी पंडित बंद हैं।

जेल में केजरीवाल को मिलेंगी ये सुविधाएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार शाम तिहाड़ जेल भेज दिया गया। वह जेल नंबर दो की एक सेल में रहेंगे। जेल सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल तीन लेयर की सुरक्षा में रहेंगे। उनके सेल व आसपास करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग जेल महानिदेशक करेंगे। इसके अलावा सेल की सुरक्षा के लिए एक हेड वार्डर तैनात रहेगा। क्यूआरटी टीम भी 24 घंटे निगरानी करेगी। सेल में एक टेलीविजन की व्यवस्था होगी। साथ ही वह लाइब्रेरी से किताब लेकर पढ़ सकेंगे।

सोमवार शाम करीब 4.02 बजे जेल वैन से अरविंद केजरीवाल तिहाड़ के जेल नंबर दो में पहुंचे। जेल में पहुंचने के बाद उन्हें ड्योढ़ी (कार्यालय) पर ले जाया गया। जहां उनका नाम, पता सहित अन्य जानकारी हासिल करने के बाद जेल अधिकारियों ने उनका मेडिकल करवाया। इसके बाद उन्हें सेल में भेज दिया गया। जेल सूत्रों का कहना है कि अदालत के आदेश के मुताबिक ही उन्हें सुविधा दी जाएगी। उन्होंने अदालत से जेल में रहने के दौरान कुछ किताब व अन्य सामान की मांग की है, जिसे जेल प्रशासन की ओर से मुहैया करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed