नाभा जेल ब्रेकः 'हरमिंदर मिंटू ने कटा ली थी अपनी दाढ़ी, देश से बाहर भागने का था प्लान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा जेल ब्रेक में फरार आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस अरविंद दीप ने बताया कि मिंटू की गिरफ्तारी निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास हुई थी।
उन्होंने बताया कि मिंटू ने अपनी दाढ़ी कटा ली थी और यही वजह थी कि उसे पहचानना काफी मुश्किल हो रहा था । कमिश्नर दीप ने बताया कि उसकी योजना मुंबई होकर गोवा जाने की थी और वहां से वह देश छोड़ देने वाला था।
अरविंद दीप ने जानकारी दी कि डीसीपी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मिंटू से पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि मिंटू से मिली जानकारी को आधार बनाकर स्पेशल सेल आगे की जांच कर रहा है।
चार राज्यों की पुलिस कर रही जांच
स्पेशल कमिश्नर ने मिंटू की गिरफ्तार के साथ किन सामानों की बरामदगी हुई इसकी भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिंटू के पास से पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं और संबंधित धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने ये भी जानकारी दी कि वो पंजाब, हरियाणा और यूपी पुलिस के लगातार संपर्क में हैं। इन सभी ने मिलकर कई लोकेशन्स, गेस्ट हाउस और होटल आदि की भी छानबीन की है।
दीप ने बताया कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और हम हरमिंदर सिंह मिंटू से पूछताछ कर रहे हैं, वो अपने साथ कुछ रुपए भी लेकर जा रहा था। उनका कहना है कि यह एक पूर्व नियोजित साजिश थी, मिंटू जिसका एक हिस्सा था।