{"_id":"67ebd2872be8ca44bf076c5a","slug":"arto-enforcement-took-action-by-running-campaign-in-city-along-with-traffic-inspector-in-bulandshahr-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज संचालित हो रहे 29 ई-रिक्शा सीज; चार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज संचालित हो रहे 29 ई-रिक्शा सीज; चार का चालान
Tue, 01 Apr 2025 05:43 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 01 Apr 2025 05:43 PM IST
सार
यातायात निरीक्षक एवं उनकी टीम के साथ मुख्य चौराहा काला आम, अनूपशहर रोड स्थित मंडी चौकी क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान 29 ई-रिक्शा का संचालन बिना लाइसेंस एवं दस्तावेज के मिलने पर सीज किया गया।
विज्ञापन
ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर जिले में पंजीकृत के सापेक्ष दोगुना से अधिक ई-रिक्शा सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। अवैध रूप से संचालित हो रहे ई-रिक्शा संचालकों के खिलाफ एक अप्रैल से परिवहन विभाग ने कार्रवाई का अभियान शुरू कर दिया। मंगलवार को पहले दिन बिना दस्तावेज एवं बिना लाइसेंस संचालित हो रहे 29 ई-रिक्शा को सीज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही चार का चालान काटा गया। इन सभी पर तीन लाख 85 हजार 350 का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग में 11,839 ई-रिक्शा का पंजीकृत हैं। इनमें अकेले शहर में पांच हजार से अधिक ई-रिक्शा का संचालन होता है। चार माह पूर्व रूट निर्धारण के लिए इनमं केवल 2585 ई-रिक्शा संचालकों ने पंजीकरण कराया, जबकि बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। परिवहन विभाग ने कई बार इन पर लगाम लगाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती होने पर दो-चार दिन समस्या से निजात मिलने के बाद व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आती।
विज्ञापन
बाजार में ई-रिक्शा संचालक कहीं पर भी रोक कर खड़े हो जाते है। इससे शहर जाम की जद में रहता है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक ई-रिक्शा संचालन के लिए अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध संचालन मिलने, नाबालिकों द्वारा ई-रिक्शा चलाने, बिना लाइसेंस एवं बिना पंजीकरण के संचालन मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक एवं उनकी टीम के साथ मुख्य चौराहा काला आम, अनूपशहर रोड स्थित मंडी चौकी क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान 29 ई-रिक्शा का संचालन बिना लाइसेंस एवं दस्तावेज के मिलने पर सीज किया गया। चार ई-रिक्शा चालकों का चालान काटने की कार्रवाई की गई है। इन सभी पर 3,85,350 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। - राजीव बंसल, एआरटीओ प्रवर्तन