फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Artifacts installed under Art with Heart in delhi NDMC also installed fountains at 10 places for G-20 summit

कला: आर्ट विद हार्ट के तहत स्थापित कीं कलाकृतियां, जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर NDMC ने 10 जगह फव्वारे भी लगाए

Tue, 04 Apr 2023 05:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Apr 2023 05:49 AM IST
सार

नई दिल्ली नगर परिषद ने आर्ट विद हार्ट पहल के तहत कलाकृतियां स्थापित कीं हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन के सिलसिले में आठ स्थानों पर लगाईं गई हैं। इसके अलावा 10 जगह फव्वारे भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Artifacts installed under Art with Heart in delhi NDMC also installed fountains at 10 places for G-20 summit
सरदार पटेल मार्ग पर दो बड़ी मूर्तियों के साथ कई फव्वारे लगाए हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनडीएमसी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के सिलसिले में नई दिल्ली इलाके में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को उन्नत करने के उद्देश्य से प्रमुख स्थानों पर विभिन्न विषय आधारित कलाकृति स्थापित की। 
विज्ञापन


एनडीएमसी ने फिलहाल आठ स्थानों पर कलाकृति स्थापित की है। उसकी अन्य स्थानों पर भी ये कलाकृति स्थापित करने की योजना है। इसके अलावा उसने 10 स्थानों पर फव्वारे भी लगाए हैं।
विज्ञापन


एनडीएमसी ने साहित्य कला परिषद के सहयोग से स्कल्पचर कैंप में 12 प्रसिद्ध मूर्तिकारों से 12 काले संगमरमर से मूर्तियां तैयार कराई। ये 12 कलाकृतियां छह से आठ फीट के आकार में बनाई गई है। एनडीएमसी ने इन 12 कलाकृतियों में से आठ कलाकृति लगा दी है, जबकि चार कलाकृति उससे पीडब्ल्यूडी ने ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण वह अब नई कलाकृति बनवाएगी, जिन्हें विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। एनडीएमसी ने मदर टेरेसा क्रिसेंट पर चार, सरदार पटेल मार्ग पर दो और नेहरू पार्क में भी दो कलाकृति लगाई है। इसके अलावा उसने सरदार पटेल मार्ग पर छह और इंडिया गेट पर चार फव्वारे लगाए है। 

दरअसल जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों की गतिविधिया सरदार पटेल मार्ग पर सबसे अधिक रहेगी। उनका इस मार्ग से ही एयरपोर्ट से आना और जाना होगा। इसके अलावा सरदार पटेल मार्ग स्थिति होटलों में ही उनके ठहरने की व्यवस्था होगी। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि हमारा उद्देश्य नई दिल्ली क्षेत्र में कलात्मक रूप का संवर्द्धन करना है और उसमें सौंदर्यकारक बदलाव लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed