फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arrested three more accused in case of selling dragon knife online from China

Delhi Crime: ड्रैगन चाकू बेचने पर तीन और आरोपी गिरफ्तार, चीन से मंगाकर बेचते थे ऑनलाइन

Thu, 28 Jul 2022 04:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Jul 2022 04:47 AM IST
सार

पुलिस ने चीन से ड्रैगन चाकू मंगवाकर ऑन लाइन बेचने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद युसूफ, आशीष चावला व मयंक बब्बर उर्फ मिक्की के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Arrested three more accused in case of selling dragon knife online from China
ड्रैगन चाकू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने चीन से ड्रैगन चाकू मंगवाकर ऑन लाइन बेचने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरकारी एजेंसियों को गुमराह कर रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू बताकर ड्रैगन चाकू मंगवाते थे। इनके पास से कुल 14,053 चाकू बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद युसूफ, आशीष चावला व मयंक बब्बर उर्फ मिक्की के तौर पर हुई।

विज्ञापन


पुलिस को 18 जुलाई को सावित्री फ्लाईओवर के पास लावारिस बोरा पड़ा होने की सूचना मिली। बताया गया कि बोरे में ड्रैगन चाकू के पैकेट हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा बरामद कर जांच की तो बोरे में मिले हर पैकेट में एक ड्रैगन चाकू बरामद हुआ। कुल मिलाकर 80 चाकू मिले। सीसी कैमरे की जांच में पता चला कि यह बोरा डिलीवरी बॉय की बाइक से गिरा है। मामला दर्जकर सीआर पार्क थानाध्यक्ष रितेश शर्मा, इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक, एसआई अमित कुमार व एसआई विशाल तिवारी की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने कोरियर पर दिए मालवीय नगर के पते से दो आरोपी मोहम्मद साहिल और वसीम को पकड़ लिया। इनसे 533 बटनदार ड्रैगन चाकू बरामद हुए। जांच में पता चला कि साहिल ने खुद को ऑन लाइन शॉपिंग एप से रजिस्टर्ड कर रखा है और वह माई स्टाइल नाम से कंपनी के जरिए इन चाकुओं को ऑन लाइन बेचता है। मोहम्मद यूूसुफ उसके लिए काम करता है और वह इन चाकुओं को सदर बाजार से लाता है। 
विज्ञापन


इस खुलासे के बाद मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह चाकू आशीष चावला से खरीदता है। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया। उसके गोदाम से 13,440 ड्रेगन चाकू बरामद किए गए। आशीष से पूछताछ के बाद मयंक बब्बर उर्फ मिक्की को गिरफ्तार कर लिया।  मयंक के2एम इंपोर्टर एंड एक्सपोर्टर कंपनी का मालिक है और उसका कार्यालय चीन में है। इसने ही चीन से चाकू खरीदने का ऑर्डर दिया था। यह चाकू चीन से भारत कंटेनर के जरिए भेजे गए। मयंक कस्टम विभाग को गुमराह कर इन चाकुओं को रसोई में इस्तेमाल होने वाले बताता था। पुलिस ने आशीष और मयंक के बीच हुए ट्रांजेक्शन को लेकर ई वे बिल और ट्रैक्स बिल भी बरामद कर लिए हैं। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीता मेरी जैकर ने बताया कि चीन से आए इन बड़े वाले चाकुओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म से लेकर ऑन लाइन तरीके से दिल्ली के दुकानदार व बदमाशों को बेचा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed