फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arrested for duping more than 200 people including BSF officer

Delhi: बीएसएफ अफसर समेत 200 से ज्यादा लोगों से ठगी का मामला, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Sun, 11 Sep 2022 08:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 11 Sep 2022 08:47 AM IST
सार

दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने युवक श्यामबाबू शर्मा उर्फ करण (25) व उसकी महिला दोस्त प्रियंका देवी (36) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Arrested for duping more than 200 people including BSF officer
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद, यूपी का रहने वाला बीएससी डिग्री होल्डर दिल्ली आकर महिला दोस्त के साथ ठगी करने में लगा हुआ था। वह करीब दो वर्ष में बीएसएफ के अफसर समेत 200 लोगों के साथ ठगी कर चुका है। 

विज्ञापन

आरोपी ने जस्ट डायल पर फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी व मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराए हुए थे। वह भारत में कहीं भी सामान भिजवाने के नाम पर ठगी करते थे।

दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने युवक श्यामबाबू शर्मा उर्फ करण (25) व उसकी महिला दोस्त प्रियंका देवी (36) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ठगी के 3.15 लाख रुपये, 20 मोबाइल, 15 सिमकार्ड, 27 डेबिट कार्ड, 12 चेक बुक, पांच पासबुक, दो आधार कार्ड व एक पेन कार्ड बरामद किया है।  दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार व्यावसायी जितेंद्र पहूजा वर्ष 2008 से एक कंपनी चला रहे हैं। उन्हें ट्रांसपोर्ट की जरूरत थी। उन्होंने जस्ट डायल पर फोन किया और ट्रांसपोर्ट के किराए के बारे में पूछा। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें फोन किया और रेट लिस्ट भेज दी। जीएसटी, पर्यावरण टैक्स समेत पीड़ित से कुल 45,017 रुपये जमा करा लिए। 
विज्ञापन


जितेंद्र पहूजा की शिकायत पर मामला दर्जकर साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में एसआई संदीप सैनी व महिला हवलदार सीमा यादव की टीम ने जांच शुरू की। पता चला कि आरोपियों ने बीएसएफ के एएसआई आरएम शंकर सिंह से भी कई लाख रुपये ठग लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खातों की डिटेल खंगाली गई। मोबाइल सर्विलांस से पता लगा कि ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर मूलरूप से शास्त्री नगर, कमालगंज 2 अमनाबाद, फर्रुखाबाद यूपी निवासी प्रियंका देवी के नाम पर चल रहा है। पुलिस ने प्रियंका देवी व श्यामबाबू शर्मा उर्फ करण को गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला आजाद  नगर कमालगंज, अमनाबाद, फर्रुखाबाद यूपी निवासी श्यामबाबू ने बीएससी की हुई है। नौकरी नहीं मिलने पर आरोपी प्रियंका देवी के साथ दो वर्ष पहले दिल्ली आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed