फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   antique bike mase by olx.in and other riders

यकीनन ऐसी बाइक पहले नहीं देखी होगी आपने!

Tue, 16 Sep 2014 12:13 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
antique bike mase by olx.in and other riders

देश के अलग-अलग हिस्से से जुटाए गए पुराने और एंटीक सामानों को जोड़कर 12 फुट लंबी और 4 फुट ऊंची आर्टस्टिक बाइक बनाई गई है।

विज्ञापन


रविवार को एक कार्यक्रम में अभिनेता राजीव खंडेलवाल, रोनित रॉय ने बाइकर्स के साथ इसे लॉन्च किया। पुराने सामानों के खरीद फरोख्त करने वाली वेबसाइट ओएलएक्स डॉट इन ने बाइक राइर्ड्स के साथ मिलकर इसके लिए सामानों को जुटाया।

ओएलएक्स डॉट इन के सीईओ अमरजीत बतरा बताया कि द ग्रेट इंडिया कलेक्टर्स बाइक की शुरुआत मई में की गई थी। बाइकर्स ने 50 दिनों में 10,000 किलोमीटर का सफर करके 45 शहरों में जाकर यह सामान जुटाया है।
विज्ञापन


उन्होंने संग्रहकर्ताओं से मुलाकात कर यह सारे सामान खरीदे हैं। उन वस्तुओं से अनूठी मोटरसाइकिल आर्ट इंस्टॉलेशन तैयार की गई। इसे 'फ्रीडम बाइक' नाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके सामान की लिस्ट कर देगी आपको दंग!

antique bike mase by olx.in and other riders

एकदम पुराने, कचरा सामान से दिल्ली के डिजाइन गौतम और प्रतीक ने इसे बाइक का रूप दिया। आर्ट इंस्टॉलेशन के दौरान रेलवे लैंप को हेडलाइट के रूप में, एक ग्रामोफोन को साइलेंसर की तरह, एक अन्य लैंप को ब्रेक लाइट और एक चरखे तथा वॉयस रिकॉर्डर को इंजन की तरह तथा एक टाइपराइटर को नंबर प्लेट की तरह इस्तेमाल किया गया है।

यहां से जुटाई गई चीजें
- लखनऊ से 100 साल पुरानी शाही पान दान।
- कोलकाता से 70 साल पुरानी इसराज संगीत वाद्य यंत्र।
- उदयपुर से 60 साल पुराना रेलवे का लैंप।
- जयपुर के शाही खानदान से 26 साल पुरानी काठी (सैंडल)।
- हैदराबाद से एक हर्मीस पोर्टेबल टाइपराइटर मिला।
- कोलकाता में एक संग्रहकर्ता ने पुराना ग्रामोफोन दिया।
- कृष्णागिरी से 1942 का ट्रायम्फ मोटरसाइकिल फ्यूल टैंक।
- बंगलुरु से एक व्हील क्लॉक मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed