शीला दीक्षित के घर पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम, सौंपी सवालों की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) रविवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर पहुंच गई। दिल्ली जलबोर्ड के टैंकर घोटाले के सिलसिले में एसीबी की टीम ने उनके 15 से 20 मिनट तक पूछताछ की।
हालांकि इस बारे में शीला दीक्षित ने स्पष्ट किया कि एसीबी की टीम उनके पास आई थी लेकिन वो इस बारे में कुछ खास नहीं बता पाईं क्योंकि पुराना होने की वजह से इस मामले में उन्हें बहुत कुछ याद नहीं है।
उन्होंने कहा कि एसीबी ने उन्हें 15 से 20 सवालों की एक लिस्ट सौंपी है और उसका जवाब देने को कहा है। शीला दीक्षित ने जवाब देने के लिए एसीबी से तीन से चार दिन का समय मांगा है।
क्या है मामला
मालूम हो कि इसी साल जून में एसीबी ने 400 करोड़ रुपये के कथित टैंकर घोटाले का मामला दर्ज किया था। इस मामले में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कथित तौर पर लिप्त बताया जा रहा है।
इस बारे में एसीबी प्रमुख एसके मीणा ने बताया कि घोटाले के संबंध में दो शिकायतें मिली हैं जिनमें शीला दीक्षित के साथ दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है।
मीणा ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच जारी है और जिस भी व्यक्ति से जरूरी होगा उससे समय-समय पर पूछताछ की जाती रहेगी।