फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another aap mla in center of accused of assault, the agreement into a complaint after

एक और आप विधायक पर मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत के बाद हुआ समझौता

Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Another aap mla in center of accused of assault, the agreement into a complaint after
आप नेता - फोटो : अमर उजाला

त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक राजू धींगान पर पड़ोसी युवक ने पिटाई का आरोप लगाया और मयूर विहार थाने में शिकायत दे दी। 

विज्ञापन


लेकिन स्थानीय लोगों के दबाव के बाद पीड़ित ने शिकायत वापस लेकर विधायक से समझौता कर लिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित विकास अपनी मां और बड़े भाई के साथ 22 ब्लॉक त्रिलोकपुरी में रहता है। 
विज्ञापन


इसी ब्लॉक में आप विधायक राजू धींगान भी रहते हैं। मंगलवार रात 8.30 बजे विकास विधायक के घर के सामने से गुजर रहा था। इस बीच उसका पैर एक चादर में फंस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पर मारपीट और गालीगलौच का आरोप

Another aap mla in center of accused of assault, the agreement into a complaint after
पु‌लिस - फोटो : file photo

इस पर वहां खड़े लोगों ने विकास को डांटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी बीच विधायक भी वहां पहुंच गए पहले उन्होंने विकास के साथ गलागलौच की। बाद में उसे पीटना शुरू कर दिया। 

विधायक के पीटने पर वहां मौजूद उनके समर्थकों ने भी विकास को पीटकर उसकी शर्ट भी फाड़ दी। इसके बाद विकास अपनी मां और भाई के साथ मयूर विहार थाने पहुंचा और विधायक के खिलाफ लिखित में शिकायत दे दी।

लेकिन मोहल्ले के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने विकास की एमएलसी भी करा ली। लेकिन अन्य लोगों के दबाव में विकास ने अपनी शिकायत वापस लेकर समझौता कर लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक विधायक ने इसके लिए परिवार से माफी भी मांगी है। वहीं विधायक ने युवक को पीटने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed