{"_id":"728ec4bb7edb8c2bda1a8ae4bcdfb6c0","slug":"angry-villagers-locks-the-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हमारे बच्चों को नौकरी दो, वरना कंपनी चला नहीं पाओगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हमारे बच्चों को नौकरी दो, वरना कंपनी चला नहीं पाओगे'
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 23 Jan 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के किसानों ने बुधवार को गांव में पंचायत कर निर्णय लिया कि जिस कंपनी ने किसानों के बच्चों को रोजगार देने से इंकार किया है उस पर बृहस्पतिवार को तालाबंदी की जाएगी। साथ ही उन्हें नौकरी देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
सिरसा, खानपुर, मायचा समेत कई गांवों की जमीन को प्राधिकरण ने अधिग्रहीत किया था। किसानों की जमीन पर कई कंपनियों ने काम शुरू कर दिया है। जब किसान परिवार के बेरोजगार युवकों ने योग्यतानुसार नौकरी मांगी तो कंपनी अधिकारियों ने रोजगार देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इसी के विरोध में बृहस्पतिवार को पूर्व ग्राम प्रधान जोगेंदर भाटी और मायचा के पूर्व प्रधान राजेंद्र भाटी के नेतृत्व में बुधवार को सिरसा में किसानों की पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया कि बृहस्पतिवार को संबंधित कंपनी पर तालाबंदी की जाएगी और उसके किसानों के बेरोजगार बच्चों को 40 फीसदी का आरक्षण देते हुए नौकरी देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्राधिकरण के सीईओ रमा रमण और डीएम एचएल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें किसान परिवारों के बच्चों को 40 फीसदी आरक्षण की मांग की जाएगी।