फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anaj mandi accident one injured died in Loknayak hospital total counting reaches 44

अनाज मंडी अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती एक और शख्स की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 44

Sun, 15 Dec 2019 02:00 PM IST
प्राची प्रियम पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 15 Dec 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Anaj mandi accident one injured died in Loknayak hospital total counting reaches 44
इसी बिल्डिंग में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला

अनाज मंडी अग्निकांड के एक सप्ताह बाद रविवार सुबह एक और शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। जिस शख्स की रविवार सुबह मौत हुई उसका नाम मो. मुकिम था। वह अनाजमंडी अग्निकांड में 55 फीसदी जल गया था और वह एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती था। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ इमारत का तीसरा मालिक इमरान अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस इसकी तलाश करने के लिए दिल्ली व एनसीआर में छापेमारी कर रही है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार मो. मुकिम की रविवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मो. मुकिम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर रविवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के वक्त मो. मुकिम तीसरी मंजिल पर था। वह फैक्टरी में मजूदरी का काम करता था। मूलरूप से मधुबनी, बिहार के रहने वाले मो. मुकिम की कुछ दिन पहले अपने भाई मो. चिन्नू से बात हुई थी। चिन्नू ने कहा था कि घटना के समय उसका भाई तीसरी मंजिल पर था। जब आग लगी तो वह सोया हुआ था। आग लगने के कारण हुए शोर से उसकी नींद टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खिड़की के जरिए दूसरी छत पर कूदा था। इस दौरान वह आग की चपेट में आ गया था। आग की चपेट में आने से मो. मुकिम 55 फीसदी जल गया था। शुरू से ही वह एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब जितने भी झुलसे लोगअस्पताल में भर्ती हैं, इनमें सभी की हालत खतरे से बाहर है। 


उम्मीद जताई जा रही है कि अस्पताल में भर्ती लोगों को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस इमारत के दो मालिक रेहान व उसके साले सौहेल को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed