{"_id":"652e2e8e4f3bb493d808b037","slug":"an-accident-took-place-due-to-sudden-light-falling-on-stage-of-sri-dharmic-ramlila-red-fort-2023-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में हादसा: लाइट का पैनल गिरने से मासूम समेत चार जख्मी, लालकिले के सामने मैदान में चल रहा था मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में हादसा: लाइट का पैनल गिरने से मासूम समेत चार जख्मी, लालकिले के सामने मैदान में चल रहा था मंचन
Tue, 17 Oct 2023 12:20 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:20 PM IST
सार
हादसे में 11 साल का मासूम और तीन अन्य लोग चपेट में आ गए। लोगों ने किसी तरह पैनल उठाकर नीचे दबे लोगों को निकाला। सभी को रामलीला में मौजूद मेडिकल कैंप ले जाया गया। जहां से 11 साल के मासूम को अस्पताल भेज दिया गया, जबकि बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राजधानी में सोमवार रात चली तेज हवा और बारिश ने न सिर्फ रामलीला में विघ्न डाला, बल्कि लालकिले के सामने मैदान में बड़ा हादसा हो गया। यहां चल रही रामलीला में लाइट का बड़ा पैनल दर्शकों पर गिर गया। हादसे में 11 साल का मासूम और तीन अन्य लोग चपेट में आ गए। लोगों ने किसी तरह पैनल उठाकर नीचे दबे लोगों को निकाला। सभी को रामलीला में मौजूद मेडिकल कैंप ले जाया गया, जहां से 11 साल के मासूम को अस्पताल भेज दिया गया, जबकि बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
अस्पताल में मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है, उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। कोतवाली थाना पुलिस ने छानबीन के बाद लापरवाही की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि लालकिले के सामने मैदान में नव श्री धार्मिक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रात को वहां रामलीला का मंचन चल रहा था। खराब मौसम होने के बाद बावजूद काफी लोग मौजूद थे। अचानक से रात करीब 10.40 बजे लाइट का पैनल गिर गया।
विज्ञापन
पैनल आगे ही बैठे चार लोगों पर गिर गया। उस समय रामलीला में ताड़का वध का सीन चल रहा था। हादसा होते ही शोर-शराबा शुरू हो गया। लोग मदद के लिए भागे। बाद में घायलों को पैनल से निकाला गया। ज्यादातर लोगों के सिर में चोट लगी थी। अब पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।