Amit Shah Deepfake Video: आरोपी अरुण रेड्डी को कोर्ट में किया पेश, आज खत्म हो रही है तीन दिन की हिरासत
अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में आरोपी अरुण रेड्डी की आज तीन दिन की रिमांड खत्म हो रही है। थोड़ी देर में आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी अरुण रेड्डी को पटियाला हाउस कोर्ट लगाया गया है। जहां थोड़ी देर में आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रेड्डी को पुलिस ने बीते सप्ताह गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक्स पर अरुण रेड्डी का अकाउंट 'स्प्रिट ऑफ कांग्रेस' के नाम से है।
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पड़ताल के बाद पुलिस को मामले में आपराधिक साजिश के संकेत मिले हैं, उसके आधार पर 120बी (आपराधिक साजिश) को जोड़ा गया है।
#WATCH | Amit Shah doctored video case: Accused Arun Reddy, brought in the Patiala House Court of Delhi. He was last week arrested by Delhi Police.
विज्ञापन विज्ञापन
According to the Police he handles the 'Spirit of Congress' X account, in the Union Home Minister Amit Shah 'deepfake morphed… pic.twitter.com/VxcuyqbmjG — ANI (@ANI) May 6, 2024
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले में आईपीसी की धारा 153, 153ए, 465, 469, 171जी के तहत मामला दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने अरुण रेड्डी की गिरफ्तारी की। अरुण रेड्डी का एक्स पर स्प्रिट ऑफ कांग्रेस के नाम से अकाउंट है। जिसका संचालन खुद रेड्डी करते हैं।