फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   American woman scared of her husband in Greater Noida

अमेरिकी पत्नी पर अत्याचार: 'बंधक बनाकर रखा है, बच्चों से भी नहीं मिलने देता', महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 16 Jun 2024 10:39 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Jun 2024 10:39 PM IST
सार

महिला का कहना है कि दोनों की शादी सात वर्ष पहले अमेरिका में हुई थी। तब आरोपी पति अमेरिका में रहकर नौकरी करता था।

विज्ञापन
American woman scared of her husband in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली में विदेशी महिला ने कोर्ट के आदेश पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने उसे बंधक बनाए हुए है। बच्चों से भी मिलने नहीं देता है। वह अपने देश लौटना चाहती है, लेकिन पति उसका और बच्चों का पासपोर्ट नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन

महिला पुलिस ने पासपोर्ट दिलाने और वापस देश भेजने में मदद करने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अमेरिका की रहने वाली महिला टिफैन किम्बले स्काईलिस शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के मोहित शर्मा से शादी की थी। मोहित सेक्टर चाई-फाई स्थित पूर्वांचल रायल सोसाइटी में रहते हैं। दोनों की शादी सात वर्ष पहले अमेरिका में हुई थी। तब मोहित अमेरिका में रहकर नौकरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि मोहित ने अमेरिका की नागरिकता हासिल करने के लिए उससे शादी की थी, लेकिन अमेरिका में उस पर लाखों का कर्ज हो गया तो वो भारत लौट आया। दिल्ली में रहने लगे। स्टॉक मार्केट में नुकसान होने पर वह परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहने लगे। हिंदी नहीं आने के कारण टिफैन को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed