फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   American woman rape case: the hard disk of the hotel sent for forensic examination

अमेरिकन युवती से गैंगरेप मामला : होटल की हार्डडिस्क फोरेंसिक जांच के लिए भेजी

Wed, 28 Dec 2016 03:01 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Dec 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
American woman rape case: the hard disk of the hotel sent for forensic examination
अमेरीकी महिला से कनॉट प्लेस गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार आरोपीयों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कनॉट प्लेस स्थित पांच सितारा होटल में अमेरिकन युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस ने होटल की कई हार्डडिस्क फोरेंसिक लैब (एफएसएल) जांच के लिए भेज दी हैं। हार्डडिस्क से गत अप्रैल महीने की होटल की सीसीटीवी फुटेज की जानकारी मिल सकेगी। पुलिस के अनुसार फुटेज से ही ये पता लगेगा कि आरोपी होटल में पीड़ित अमेरिकन युवती के कमरे तक गए थे या नहीं।  

विज्ञापन


होटल की कुल नौ हार्डडिस्ट फोरेंसिक लैब भेजी गई हैं। इनमें होटल की लॉबी, जिस कमरे में अमेरिकन युवती थी, उसके बाहर की फुटेज इन हार्डडिस्ट से निकलवाने का प्रयास किया जाएगा। होटल प्रशासन का कहना है कि करीब तीन महीने का होटल में सीसीटीवी फुटेज का रिकार्ड रखा जाता है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती मंगलवार रात अपने देश लौट जाएगी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों को मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के घर में पेश किया था, जहां से से सभी को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने अमेरिकन युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चारों आरोपियों को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

​तिहाड़ में हुई शिनाख्त परेड, मुख्य आरोपी को नहीं पहचान पाई पीड़िता 

American woman rape case: the hard disk of the hotel sent for forensic examination
डेमो पिक
शिनाख्त परेड में मुख्य आरोपी होटल कर्मी विवेक श्रीवास्तव को पीड़ित युवती नही पहचान पाई। मंगलवार को तिहाड़ जेल में चारों आरोपियों की पीड़ित अमेरिकन युवती से शिनाख्त परेड करवाई गई।

पीड़िता ने जो आरोप लगाया है उसके अनुसार विवेक श्रीवास्तव मुख्य आरोपी है और वही होटल के कमरे में नशीला पदार्थ लेकर गया था। बाद में उसने अपने साथियों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती मुख्य आरोपी को पहचानने में नाकामयाब हो गई है।

शिनाख्त परेड में ट्यूरिस्ट गाइड अनिरुद्ध सिंह, बस ड्राइवर जुगनू उर्फ ओमप्रकाश और कंडक्टर मकसूद खान को पहचान लिया है। हालांकि बताया जा रहा है कि ये तीनों युवती के साथ सात दिन रहे थे, इस कारण युवती ने इनकी पहचान की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed