फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   American Airlines Passenger coming from New York to Delhi accused of urinating

American Airlines: न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे यात्री पर पेशाब करने का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा

Tue, 25 Apr 2023 03:31 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Apr 2023 03:31 AM IST
सार

यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या एए-292 की है। रविवार रात करीब नौ बजे विमान के दिल्ली हवाई अड्डा पर उतरने के बाद एयरलाइंस कर्मियों की ओर से शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
American Airlines Passenger coming from New York to Delhi accused of urinating
अमेरिकन एयरलाइंस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

न्यूयार्क से नई दिल्ली आ रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान पर सवार एक यात्री पर अपने सहयात्री पर पेशाब करने का आरोप लगा है। एयरलाइंस कर्मियों की शिकायत पर आईजीआई थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर उसे जमानत पर छोड़ दिया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी यात्री के पेशाब करने का कोई सबूत नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और एयरलाइंस कर्मी समेत विमान में सवार कुछ यात्रियों के बयान लिए जा रहे हैं। इस मसले पर विमान नियामक एजेंसी डीजीसीए ने भी संज्ञान लिया है। अमेरिकन एयरलाइंस की ओर से इस पूरे मामले से डीजीसीए को अवगत कराया गया है। अमेरिकन एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में विमान में तैनात क्रू मेंबरों की ओर से उड़ान के दौरान उत्पन्न स्थिति से निपटने के प्रयास की तारीफ की है।

विज्ञापन

 

यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या एए-292 की है। रविवार रात करीब नौ बजे विमान के दिल्ली हवाई अड्डा पर उतरने के बाद एयरलाइंस कर्मियों की ओर से शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एयरलाइंस की ओर से पुलिस को बताया गया कि आरोपित यात्री नशे में था और नशे की हालत में उसने सहयात्री से पहले बहस की और फिर पेशाब कर दिया। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पीड़ित यात्री या आरोपी के साथ बैठे अन्य सहयात्रियों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को जो शिकायत एयरलाइंस की ओर से दी गई है कि उसमें विमान के यात्रियों के बयान भी हैं। दोनों यात्री भारतीय नागरिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed