फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala's special conversation with MCD Mayor Raja Iqbal Singh

Delhi: '2026 तक भलस्वा, गाजीपुर और ओखला लैंडफिल साइट हो जाएगी खत्म'; राजा इकबाल सिंह से खास बातचीत

Tue, 29 Jul 2025 05:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Jul 2025 05:12 AM IST
सार

महापौर ने बताया कि एमसीडी गीला और सूखा कचरा अलग करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है और ऑटो टिप्परों से नियमित संग्रहण हो रहा है। इसके अलावा रीसाइक्लिंग केंद्र और मेटीरियल रिकवरी फैसिलिटी भी बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala's special conversation with MCD Mayor Raja Iqbal Singh
एमसीडी के महापौर राजा इकबाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी के महापौर राजा इकबाल सिंह ने अमर उजाला कार्यालय में विशेष बातचीत में दिल्ली को स्वच्छ और लैंडफिल मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि 2026 तक भलस्वा, गाजीपुर और ओखला लैंडफिल साइट को पूरी तरह हटाने का लक्ष्य है। अब तक 126 लाख मीट्रिक टन से अधिक कचरा निस्तारित किया जा चुका है।

विज्ञापन


महापौर ने बताया कि निगम स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल एजुकेशन और आधारभूत सुधार उनकी प्राथमिकता है। साथ ही जलभराव, मच्छरजनित बीमारियां, पार्षदों की जवाबदेही और शिकायत निवारण व्यवस्था पर भी एमसीडी गंभीरता से काम कर रही है। उनका कहना है कि जब उनका कार्यकाल समाप्त हो तब दिल्लीवासियों को साफ सड़कें, आधुनिक स्कूल और पारदर्शी प्रशासन दिखे।
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि एमसीडी गीला और सूखा कचरा अलग करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है और ऑटो टिप्परों से नियमित संग्रहण हो रहा है। इसके अलावा रीसाइक्लिंग केंद्र और मेटीरियल रिकवरी फैसिलिटी भी बढ़ाई गई हैं। महापौर ने कहा कि मानसून से पहले 100 प्रतिशत नालों की सफाई की गई और 68 संवेदनशील स्थानों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एमसीडी की रणनीति में नियमित एंटी-लार्वा स्प्रे, हाउस-टू-हाउस सर्वे और खुले नालों की सफाई शामिल है। स्वास्थ्य विभाग को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमसीडी ने 100 से अधिक स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया है, जहां डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट लर्निंग टूल्स और बायो-टॉयलेट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शिक्षक भर्ती तेज हुई है और भवनों के रखरखाव पर जोर है। महापौर ने दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार की बात कही और बताया कि केंद्र, राज्य और एमसीडी मिलकर काम कर रहे हैं। प्रशासन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार रहित प्रणाली के लिए ई-ऑफिस, पोर्टल और ऑनलाइन सेवाओं को लागू किया गया है।

शिकायत निवारण के लिए 311 एमसीडी एप को प्रभावी बनाया गया है और 72 घंटे में समाधान का लक्ष्य रखा गया है। पार्षदों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए वार्ड प्रदर्शन रेटिंग और जनता दरबार की योजना पर काम हो रहा है।


महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि दिल्ली स्वच्छ, आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था वाली राजधानी बने। यदि हम तीनों लैंडफिल साइट्स खत्म कर पाए तो यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed