फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala news flash breaking news

News Flash: ग्रे. नोएडा में विकलांग के साथ रेप

Thu, 06 Mar 2014 08:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Mar 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
amar ujala news flash breaking news

दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।

विज्ञापन


5:55 PM: ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय विकलांग के साथ रेप, 4 महीने की गर्भवती। आरोपी फरार। पड़ोसियों का थाना में हंगामा।

5:47 PM:
जगदीश टाइटलर ने दिल्ली लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्राइमरी में अपनी उम्मीदवारी से अपना नाम वापस लिया।

4:54 PM: नर्सरी दाखिलाः हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा से होंगी सभी लॉटरी।
विज्ञापन


4:34 PM:
मशहूर पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन के फ्लैट की देखभाल करने वाले को 4 लोगों ने पीटा और कहा कि अपने साहब को कहना कि वह टीवी पर जो बकते हैं उसे खुद भी देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


4:29 PM:
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, गुलाब गैंग 7 मार्च को ही रिलीज होगी।

4:21 PM:
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की अग्रसेन चौक पुलिस चौकी के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश्ा मिली है। खबर पढ़िए

4:02 PM:
बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि केजरीवाल को झूठ बोलने की आदत है। बीजेपी पर यह हमला उनकी खीझ को दिखलाता है।

3:30 PM:
AAP के 14 कार्यकर्ताओं को 15-15 हजार के मुचलके पर जमानत मिली। खबर पढ़िए

3:06 PM:
दिल्ली पुलिस शाजिया इल्मी के घर पहुंची।

3:02 PM:
आशुतोष ने कहा, पुलिस ने मुझे जांच में सहयोग के लिए बुलाया है।

2:09 PM:
AAP को चुनाव आयोग ने भेजा कारण बताओ नोटिस, चुनाव आयोग ने पूछा, बिना बताए प्रदर्शन क्यों?

2:01 PM:
दिल्ली के बेगमपुर में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दोस्त और उसके सहयोगियों पर आरोप, सभी फरार।

1:46 PM:
पूर्वी दिल्ली के मंडावली में चार मंजिला इमारत गिरी, चार बच्चे जख्मी।

1:35 PM:
दक्षिण दिल्ली के जैतपुर में मासूम की सीवर में गिरकर मौत, कल रात की घटना। खबर पढ़िए

1:29 PM:
बीजेपी ने AAP के हंगामे की सीडी चुनाव आयोग को सौंपी।

1:24 PM:
अगर AAP को नहीं रोका गया तो यह पार्टी देश के दूसरे हिस्सों में भी ऐसा प्रदर्शन करेंगेः मुख्तार अब्बास नकवी

1:15 PM:
बीजेपी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आशुतोष के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था।
Meenakshi lekhi
1:13 PM:
इतनी जल्दी दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराना जनता के हित में नहीं है, केंद्र ने सुप्रीम को बताया।

1:03 PM:
AAP का हंगामा: दिल्ली पुलिस ने शाजिया इल्मी को जांच में सहयोग देने के लिए नोटिस दिया।

12:46 PM:
चांदनी चौक से आप के उम्मीदवार आशुतोष हो सकते हैं गिरफ्तार, पुलिस AAP के मॉडल टाउन ऑफिस पर जाने की कर रही है तैयारी, आशुतोष वहीं हैं मौजूद।

12:26 PM:
दिल्ली बीजेपी ने आप द्वारा पार्टी मुख्यालय में हमला करने पर प्रस्ताव पारित कर इसकी निंदा की। चुनाव आयोग और राष्ट्रपति से इसका संज्ञान लेने की अपील की।

12:07 PM:
लखनऊ शताब्दी से दादरी स्टेशन के पास दो बच्चे कटे, दोनों पास के झुग्गियों में रहने वाले बताए जाते हैं।

11:40 AM: माधुरी दीक्षित और जूही चावला की फिल्म गुलाब गैंग पर लगी रोक के खिलाफ निर्माता दिल्ली हाईकोर्ट गए। आज ही होगी सुनवाई।

11:20 AM: सुप्रीम कोर्ट में राजीव गांधी मर्डर केस की सुनवाई टली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड मामले में दोषी मुरुगन, संथन और पेरारिवेलन समेत सात आरोपियों की रिहाई के तमिलनाडु सरकार के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होनी थी।

9:40 AM: दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में AAP कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आशुतोष, शाजिया इल्मी, प्रोफेसर आनंद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed