फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Dialogue Haryana The event will be held tomorrow at the Crown Plaza Hotel in Gurugram

अमर उजाला संवाद हरियाणा: कल गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में होगा आयोजन, सीएम नायब सैनी होंगे शामिल

Tue, 16 Dec 2025 08:15 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Dec 2025 08:15 AM IST
सार

अमर उजाला की ओर से आयोजित हरियाणा संवाद का आयोजन कल गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Dialogue Haryana The event will be held tomorrow at the Crown Plaza Hotel in Gurugram
अमर उजाला संवाद हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से आयोजित हरियाणा संवाद का आयोजन कल गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव और युवा वेदपाठी वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे की विशेष सहभागिता रहेगी। हरियाणा संवाद में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी दो दर्जन से अधिक जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी। सिनेमा जगत से अभिनेता अरशद वारसी और वरुण शर्मा समेत एक दर्जन हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहेगी। इसके अलावा खेल, उद्योग, साहित्य, शिक्षा और संस्कृति से जुड़े प्रतिष्ठित चेहरे संवाद का हिस्सा बनेंगे। 

विज्ञापन


स्वामी रामदेव (योग गुरु)
योग गुरु स्वामी रामदेव देश-विदेश में योग और आयुर्वेद के प्रमुख प्रवर्तक के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने पतंजलि योगपीठ की स्थापना कर योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। स्वामी रामदेव के योग शिविरों से करोड़ों लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। वे भारतीय जीवनशैली, स्वास्थ्य और सनातन संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के प्रयासों में सक्रिय रहे हैं। पिछले 25 साल से योग को लेकर चर्चा में हैं। हरियाणा संवाद में योग, स्वास्थ्य और सनातन मूल्यों पर अपने विचार साझा करेंगे।

विज्ञापन


वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे (युवा वेदपाठी)
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में जन्मे 19 वर्षीय वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे काशी के रामघाट स्थित वल्लभराम शालिग्राम सांगवेद विद्यालय के छात्र हैं। हाल ही में देवव्रत ने वेदपाठ की आठ विधाओं में सर्वाधिक कठिन माने जाने वाले दंडक्रम पारायण व्रत को मात्र 50 दिनों में बिना किसी त्रुटि के पूर्ण कर विशेष पहचान बनाई। यह शुक्ल यजुर्वेद की माध्यंदिन शाखा के लगभग 2000 मंत्रों का अत्यंत जटिल पाठ है। हरियाणा संवाद में देवव्रत वेद-विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद के सहयोगी
लाइटिंग पार्टनर : ओरिएंट बाई जयंता
एसोसिएट पार्टनर : इलेंटा मार्ट
नॉलेज पार्टनर : चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस
द्विवन बाय : किआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed