फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allocation of Rupees Fifty crores for the welfare of lawyers in Delhi budget

दिल्ली के बजट में वकीलों के कल्याण के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटन

Wed, 27 Feb 2019 04:45 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 27 Feb 2019 04:45 AM IST
विज्ञापन
Allocation of Rupees Fifty crores for the welfare of lawyers in Delhi budget
वकील - फोटो : AmarUjala

बजट में वकीलों के कल्याण के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले यह राशि देने की घोषणा की थी। इस राशि के इस्तेमाल के लिए सरकार व वकीलों की सहमति से नियम बनना अभी बाकी है। 

विज्ञापन


इसके इस्तेमाल के लिए मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण फंड बनाने को वकील एक बेहतर विकल्प बता रहे हैं। राजधानी के वकील लंबे समय से उनके लिए मेडिक्लेम, मृत्यु लाभ, स्टाइपेंड व हाउसिंग योजना बनाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए देश भर के वकीलों ने 12 मार्च को पटियाला हाउस कोर्ट से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च निकाला था। बार काउंसिल ने देश भर के वकीलों के साथ इस मार्च का आयोजन किया था।
विज्ञापन


बजट में आवंटित की गई राशि का इस्तेमाल किस तरह होगा इस पर अभी कोई नीति तय नहीं है। इस पर सरकार, बार एसोसिएशन, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली द्वारा एक नीति बनाने की जरूरत है। नई दिल्ली बार एसोसिएश्न के अध्यक्ष आरके वाधवा ने बताया कि इस फंड का इस्तेमाल प्रधानमंत्री राहत कोष की तर्ज पर मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण फंड बनाकर किया जाना चाहिए ताकि इसका लाभ जरूरतमंद वकीलों को मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed