भाजपा नेता ने दी जान से मारने की धमकी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के एनएच आठ पर दौरे के कुछ घंटों
टोल मैनेजर की तरफ दी गई लिखित शिकायत में उन्होंने बेवजह यातायात को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। पुलिस में आई शिकायत के बाद बीजेपी नेता की तरफ से भी शिकायत की गई है।
जिसमें उसने टोल प्रबंधन के खिलाफ उनकी पत्नी और बीमार बेटे के साथ दुव्यर्वहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में खेड़कीदौला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राजबीर सिंह मलिक के ड्राइवर ने जाम किया था टोल
आपको बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एनएच आठ पर दौरे के कुछ घंटों
बाद दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर हंगामा हो गया था।
पुलिस के अनुसार मानसेर की तरफ से बीजेपी नेता राजबीर सिंह की पत्नी और
बेटा फॉर्च्यूनर कार में गुड़गांव आ रहे थे।
ड्राइवर गाड़ी को चला रहा था।
खेड़कीदौला टोल पर चालक के टोल देने से मना करने पर उसने गाड़ी रोक दी।
बताया जा रहा है कि चालक से आईडी कार्ड दिखाने की बात पर उसने मना कर दिया।
जिससे टोल पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
टोल प्रबंधन के अनुसार हंगामा
होता देख टोल मैनेजर सतानंद मौके पर पहुंचा और उसने फॉर्च्यूनर चालक से
गाड़ी किनारे करा आईडी प्रुफ दिखाने का आग्रह किया तो उसने अपने मालिक
बीजेपी नेता राजबीर सिंह मलिक से मोबाइल पर बात कराई।
टोल मैनेजर को दी धमकी
मैनेजर का आरोप है कि बीजेपी नेता ने उसे जान से मारने की धमकी देने के
अलावा टोल को आग लगा देने की बात कही। जिस पर मैनेजर ने टोल पर खेड़कीदौला
थाने की पुलिस को बुला लिया। मैनेजर ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए
बीजेपी नेता के खिलाफ आरोप लगाए।
घटना के कुछ देर बाद ही राजबीर सिंह ने भी
पुलिस को शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया कि उसके बीमार बेटे को गुड़गांव
स्थित अस्पताल में दिखाने के लिए उसकी पत्नी जा रही थी। इस दौरान टोल पर
उसकी गाड़ी को बेवजह आधे घंटे रोककर रखा गया और परिवार के लोगों से
दुव्यर्वहार किया गया।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता
कराने की कोशिश की लेकिन दोनों ही पक्ष समझौते को तैयार नहीं है।
खेड़कीदौला थाना प्रभारी हरदीप के अनुसार दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस
ने जांच शुरू कर दी है।