फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allegations of selling water in petrol at mewat

सावधान! यहां 500 रुपये के पेट्रोल में 2 किमी पहुंची कार

Fri, 06 Jul 2018 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पुन्हाना
ब्यूरो, अमर उजाला, पुन्हाना Updated Fri, 06 Jul 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
Allegations of selling water in petrol at mewat
water in petrol

पेट्रोल पंपों पर होने वाली घटतौली की शिकायतें तो अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन मेवात के नीमका गांव स्थित भारत पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता की जेब में सेंध लगाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पेट्रोल में 95 फीसदी पानी मिलाकर बेचने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


यह खबर जंगल की आग की तरह फैली और उसके बाद उक्त पंप पर लोगों का तांता लग गया। शाम से लेकर रात करीब 12 बजे तक पेट्रोल खरीदने वालों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर मीडिया और पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पुन्हाना के इंस्पेक्टर कासिम खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप की रीडिंग ली, कथित मिलावटी पेट्रोल के नमूने नहीं लिए।
विज्ञापन


गांव मढियाकी निवासी वाजिद अली फौज में सिपाही हैं। उन्होंने हाल में आई ट्वेंटी कार खरीदी थी। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से भाई नसीम अहमद के साथ कार से फरीदाबाद जा रहे थे। उन्होंने गांव नीमका स्थित भारत पेट्रोल पंप से कार में 500 रुपये का पेट्रोल डलवाया। करीब दो किमी चलकर कार बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी कोशिशों के बाद स्टार्ट नहीं हुई तो उन्होंने कार एजेंसी को फोन पर शिकायत दी। एजेंसी ने पलवल से एक इंजीनियर को भेजा, लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई। जिस पर इंजीनियर ने एक पंप के जरिये कार से बोतल में पेट्रोल निकाला। इसकी उसने वीडियोग्राफी भी की। एक लीटर में मुश्किल से 100 मिली ग्राम पेट्रोल था, जो बोतल में पानी के ऊपर आ गया।

Allegations of selling water in petrol at mewat
water in petrol

पीड़ित पक्ष जब पंप पर मिलावटी पेट्रोल की शिकायत लेकर पहुंचा तो पंपकर्मी ने पेट्रोल वहां से न डलवाए जाने का दावा किया। बाद में इसकी शिकायत बिछौर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप की एक मशीन चालू कराकर सैंपल के तौर पर एक बोतल में पेट्रोल डलवाया।

इसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। अमर उजाला टीम ने भी सारा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड किया। वहीं इस मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पुन्हाना के इंस्पेक्टर कासिम खान का कहना है कि बृहस्पतिवार रात उनके पास पेट्रोल के नमूने लेने के लिए टीम नहीं थी, इसलिए उन्होंने पेट्रोल पंप के दोनों प्वाइंटों की रीडिंग लेकर शुक्रवार सुबह सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।

पंप मालिक का ने कहा
इस मामले में जब आरोपी पेट्रोल पंप के मालिक बिजेंदर का पक्ष लेना चाहा तो उन्होंने कहा कि वह अभी बाहर हैं। साथ ही यह भी दावा किया कि उसके पेट्रोल पंप पर ऐसा गलत काम नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed