{"_id":"63bac7c391318d611a76bd90","slug":"all-private-schools-of-delhi-are-advised-to-remain-closed-till-15th-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi School Closed: दिल्ली में सभी प्राइवेट स्कूल 15 जनवरी तक बंद, कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर सरकार का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi School Closed: दिल्ली में सभी प्राइवेट स्कूल 15 जनवरी तक बंद, कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर सरकार का आदेश
Sun, 08 Jan 2023 07:23 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:23 PM IST
सार
बता दें कि कुछ स्कूल आठ जनवरी तक बंद थे और नौ जनवरी से खुलने वाले थे। हालांकि इस आदेश के बाद अब स्कूलों की छुट्टी सात दिन और बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर सरकार ने आदेश दिया है कि शिक्षा निदेशालय के तहत सभी प्राइवेट स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। सरकार ने आदेश में कहा है कि सर्दी को देखते हुए स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखे जाएं। बता दें कि प्राइवेट स्कूलों में आठ जनवरी तक शीतकालीन अवकाश थे और सोमवार नौ जनवरी से स्कूल खुलने वाले थे। इस आदेश के बाद अब स्कूलों की छुट्टी सात दिन और बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
वहीं सभी सरकारी स्कूल 12 जनवरी तक बंद रखने के आदेश पहले हैं साथ ही 9वीं और 12वीं कक्षा के लिए जो रेमेडियल क्लास चल रही थी, उन्हें भी बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।