फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alert: Wrong eating habits are harming your intestines

Alert : खाने की गलत आदत कर रही है आंत खराब, बीमार हो रहा शरीर; विशेषज्ञों मे दी सचेत रहने की सलाह

Fri, 13 Jun 2025 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 06:34 AM IST
सार

विशेषज्ञ बताते हैं कि अस्पताल आने वाले अधिकतर मरीजों में फैटी लीवर की समस्या है। यह 10 साल के बच्चे को भी 40 साल के उम्र के जैसा बना सकता है। 

विज्ञापन
Alert: Wrong eating habits are harming your intestines
demo - फोटो : Freepik.com

विस्तार

वायु प्रदूषण से ज्यादा खाने की गलत आदत आंत को नुकसान पहुंचा रही है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अस्पताल आने वाले अधिकतर मरीजों में फैटी लीवर की समस्या है। यह 10 साल के बच्चे को भी 40 साल के उम्र के जैसा बना सकता है। 
विज्ञापन


विश्व फैटी लिवर दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएनबीएस) में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने बचाव के लिए विशेष चेतावनी जारी की। 
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. शिव कुमार सरीन ने कहा कि हम अपने शरीर में जो भी अतिरिक्त कैलोरी डालते हैं, वह वसा बन जाती है। यह लीवर के चारों ओर जमा हो जाती है, जिससे फैटी लीवर की समस्या होती है। यह आगे चलकर सभी अंगों में सूजन पैदा करता है। यह आगे चलकर मधुमेह रोग दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजन ही दवा 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि पाठ्यक्रम में भोजन ही दवा है को शामिल किया जाना चाहिए। स्थानीय आहार, पारंपरिक खाना पकाने के तरीकों, सामूहिक कार्रवाई और एक व्यापक स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

शुरू होगा अभियान
डॉ. विनोद पॉल ने वाई-स्माइल्स (युवा सशक्त भारत एक मिलियन स्वास्थ्य शिक्षित छात्रों के माध्यम से) को शुरू किया। यह आईएलबीएस की एक पहल है। इसका उद्देश्य छात्रों (11-17 वर्ष की आयु) को फैटी लीवर रोग (एफएलडी) के कारण, परिणाम और रोकथाम के बारे में शिक्षित किया जाएगा।

पाठ्यक्रम में होगा बदलाव 
निदेशक ने स्वास्थ्य को पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा बनाने के लिए शिक्षा प्रणाली में बदलाव का सुझाव दिया। नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद पॉल ने कहा कि भारत के आर्थिक लाभ एनसीडी से प्रभावित हो सकता है। भारत में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों पर खर्च बढ़ गया है। भारत में नमक की औसत खपत विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित से अधिक है। 


होनी चाहिए जांच
विशेषज्ञों ने 10-19 वर्ष की आयु के बच्चों के बीच प्रीडायबिटीज के लिए एक व्यवस्थित राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा कि सभी मधुमेह रोगियों को मेटाबोलिक डिसफंक्शन एसोसिएटेड स्टेटोसिस लिवर डिजीज (एमएएसएलडी) के लिए स्क्रीनिंग करवानी चाहिए। पिछले 30-40 सालों में मोटापे की समस्या देश में बढ़ी है। स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. आरपी जोशी ने कहा कि फैटी लीवर की समस्या को गंभीर बना सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed