फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   alert of terrorist attack in crowded areas and tourist places in delhi

राजधानी में आतंकी हमले का खतरा, भीड़भाड़ वाले जगहों को बना सकते हैं निशाना

Sun, 14 May 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
alert of terrorist attack in crowded areas and tourist places in delhi
इंडिया गेट

राजधानी में एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सचेत किया है। एजेंसियों के मुताबिक आतंकी संगठन दिल्ली के भीड़भाड़ वाले जगहों और विदेशी सैलानियों को अपना निशाना बना सकते हैं। आईएसआईएस की तर्ज कर कुछ आतंकी संगठन दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। 

विज्ञापन

     
खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी विदेशी सैलानियों को बंधक बनाकर बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। इसे देखते उन होटलों पर विशेष खतरा है, जिसमें विदेशी ठहरते हैं। लिहाजा वहां की सुरक्षा को चाक चौबंद रखने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी भीड़भाड़ वाले जगहों पर अटैक कर सकते हैं। ऐसे जगहों में मेट्रो, बस व रेलवे स्टेशन के अलावा ऐतिहासिक इमारत शामिल हैं।

आशंका जताई जा रही है कि ऐसी जगहों पर आतंकी वाहनों से टक्कर मारकर (लोन वुल्फ अटैक) या फिर छोटे हथियार से हमला कर सकते हैं। अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था के उपाय पर विचार-विमर्श किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले जगहों पर पुलिस की चौकसी बढ़ाने के लिए कहा गया है। साथ ही उन होटलों पर भी सुरक्षा के साथ-साथ पैनी नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं, जहां विदेशी ठहरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed