{"_id":"5c3a33f5bdec227327041a20","slug":"alert-in-gurugram-due-to-terrorist-attack-section-144-imposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले की आशंका के चलते गुरुग्राम में अलर्ट, धारा-144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले की आशंका के चलते गुरुग्राम में अलर्ट, धारा-144 लागू
Sun, 13 Jan 2019 12:07 AM IST
रचना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: रचना शर्मा
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
gurugram police
- फोटो : फाइल फोटो
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली समेत एनसीआर को दहलाने की आतंकी साजिश की खुफिया रिपोर्ट के बाद बाद गुरुग्राम जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली पुलिस से मिले अलर्ट में गुरुग्राम को भी आतंकी निशाना बनाने की सूचना मिलने के साथ ही जिलाधीश विनय प्रताप ने जिले में धारा-144 लागू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है। शहर में न केवल नाकेबंदी बढ़ा दी गई है बल्कि किराएदार, ड्राइवरों के सत्यापन किए जाने में भी सख्ती शुरू कर दी है। इसके अलावा संदिग्ध दिखने वालों व इंटरनेशनल कॉल करने वालों पर भी पुलिस ने नजर रखनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पूर्व राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली, मेरठ में छापेमारी कर आईएसआई से जुड़े करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा देश को आंतरिक रूप से दहलाने के लिए साजिश रची जा रही थी। मामले में जांच की जा रही है। इसी बीच खुफिया तंत्र को यह भी सूचना मिली है कि आतंकियों का एक ग्रुप गणतंत्र दिवस के दौरान दिल्ली एनसीआर को दहलाने की साजिश रच रहा है। इस पर गुरुग्राम जिलाधीश विनय प्रताप सिंह ने जिले में धारा 144 लागू करते हुए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल कॉल पर पुलिस रख रही है नजर
शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। शहर में लगे 100 से अधिक नाकों पर पुलिसकर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है। संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंटरनेशनल कॉल खास तौर पर बांग्लादेश, पाकिस्तान में फोन करने वालों पर खास नजर रखी जा रही है। इन देशों में कॉल करने वालों का डाटा मोबाइल कंपनियों से लिया जा रहा है। इन देशों में कॉल करने वालों की सूचना भी पुलिस को देने के मोबाइल कंपनियों को देने के आदेश दिए गए हैं। साइबर कैफे में आने वाले लोगों की आईडी के साथ पूरी जानकारी लेने व सीसीटीवी कैमरे में गतिविधियों को कैद करने के भी आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी शहर पर नजर रखनी पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर शहर में धारा-144 लागू कर दी गई है। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
- विनय प्रताप सिंह, जिलाधीश, गुरुग्राम
शहर की सुरक्षा में पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। शहर में नाकेबंदी कर प्रत्येक आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- शमशेर सिंह, कार्यकारी पुलिस उपायुक्त (अपराध), गुरुग्राम