{"_id":"5d74a1608ebc3e01596638ad","slug":"alcohol-smuggler-arrested-by-dadri-police-with-fake-mother-dairy-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में गाड़ी से लाखों की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में गाड़ी से लाखों की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Sun, 08 Sep 2019 12:06 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर रविवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दादरी पुलिस ने मदर डेयरी की दूध की गाड़ी जैसे दिखने वाले एक वाहन से अंग्रेजी शराब की ढेर सारी बोतल बरामद की। बताया जा रहा है कि बरामद की गई शराब की कीमत लाखों रुपए है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गाड़ी सहित शराब की बोतलों के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब माफिया शराब की तस्करी करने के लिए गाड़ियों पर मदर डेयरी लिख कर उसे दूध की गाड़ी का रूप दे कर अपने गोरखधंधे को अंजाम देते थे।
विज्ञापन