फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ajay maken plea to cancel nd gupta nomination for rajya sabha rejected by EC

AAP राज्यसभा उम्मीदवार एनडी गुप्ता को राहत, माकन की अर्जी हुई खारिज

Mon, 08 Jan 2018 12:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Jan 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
ajay maken plea to cancel nd gupta nomination for rajya sabha rejected by EC

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार एनडी गुप्ता को चुनाव आयोग ने बड़ी राहत दी है। अजय माकन की अर्जी को खारिज करते हुए चुनाव आयोग ने एनडी गुप्ता का राज्यसभा का रास्ता साफ कर दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने आप के राज्यसभा उम्मीदवार सीए एनडी गुप्ता पर आरोप लगाया था, कि वह लाभ के पद पर हैं इसलिए उनकी राज्यसभा की उम्मीदवारी रद्द की जानी चाहिए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह चुनाव आयोग ने जब माकन की अर्जी खारिज कर दी तो एनडी गुप्ता व संजय सिंह दोनों ने इस पूरे मामले को कांग्रेस पर सस्ती लोकप्रियता के लिए अपनाए गए हथकंडे करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
शनिवार(6 जनवरी) को दाखिल तीन नामांकन की स्क्रूटनी के बाद एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने का खतरा मंडराने लगा था। रिटर्निंग ऑफिसर ने जहां दो प्रत्याशियों संजय सिंह और सुशील गुप्ता के नामांकन को हरी झंडी दे दी है वहीं एनडी गुप्ता के नामांकन को लेकर मिली शिकायत के बाद उस पर सोमवार को फैसला सुनाने की बात कही थी।

दरअसल पांच जनवरी को नामांकन दाखिल करने का आखिरी मौका था। शुक्रवार तक आम आदमी पार्टी से संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य के नामांकन न करने पर तीनों का निविर्रोध चुना जाना तय था। शनिवार को नामांकनों की स्क्रूटनी होनी थी।

नेशनल पेंशन ट्रस्ट में पद होने की बात कही थी

ajay maken plea to cancel nd gupta nomination for rajya sabha rejected by EC

जब स्क्रूटनी शुरू हुई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन दरियागंज स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के पास शन‌िवार को शिकायत लेकर पहुंचे। नामांकन दाखिल करने वाले एनडी गुप्ता पर नेशनल पेंशन ट्रस्ट में पद होने की बात कहकर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का आरोप लगाया और उससे संबंधित दस्तावेज भी सौंपे।

इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर निधि श्रीवास्तव ने तीनों उम्मीदवारों को बुलाकर बारी-बारी से स्क्रूटनी की। पहले राउंड में संजय सिंह को और उसके बाद सुशील गुप्ता को हरी झंडी दे दी गई, लेकिन एनडी गुप्ता के नामांकन को लेकर की गई शिकायत पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट की शिकायत पर जांच शुरू की। फैसला सोमवार को सुनाने को कहा है।

इस्तीफा दे चुका हूं:  गुप्ता
रिटर्निंग ऑफिस में अपना पक्ष रखकर निकले एनडी गुप्ता ने बताया कि अजय माकन जिस नेशनल पेंशन ट्रस्ट (एनपीएस) की बात कर रहे है उसमें मैंने अपने पद से बीते दिसंबर में ही इस्तीफा दे चुका हूं। साथ ही पेंशन ट्रस्ट का पद लाभ के पद से बाहर है। मैने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना पक्ष रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed