{"_id":"62a4bd4ba07bbc56d7227fea","slug":"airasia-india-two-planes-operating-on-delhisrinagar-route-face-technical-snags-mid-air-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"AirAsia India: दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ा विमान, खराबी आने के कारण बीच रास्ते से लौटा, दूसरे प्लेन ने भी दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AirAsia India: दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ा विमान, खराबी आने के कारण बीच रास्ते से लौटा, दूसरे प्लेन ने भी दिया धोखा
Sat, 11 Jun 2022 09:41 PM IST
प्रशांत कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:41 PM IST
सार
घटना के बारे में पूछे जाने पर एयरएशिया इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। हमें अपने मेहमानों की यात्रा योजनाओं में असुविधा और व्यवधान के लिए खेद है।
विज्ञापन
एयरएशिया इंडिया
- फोटो : एयरएशिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से श्रीनगर के लिए जाने वाले एयरएशिया इंडिया के दो विमानों में शनिवार को तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट वापस होने पर एयरलाइन ने यात्रियों से कहा कि वे या तो अपनी उड़ान रद्द कर सकते हैं और धनवापसी प्राप्त कर सकते हैं, या वे अगले 30 दिनों के भीतर दूसरी उड़ान बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली से श्रीनगर के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। विमान के लगभग आधे घंटे तक हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद सभी यात्रियों के साथ विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित लौट आया।
विज्ञापन
यात्रियों को श्रीनगर ले जाने के लिए दूसरी फ्लाइट भेजी गई। दूसरे विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद पायलट ने घोषणा की कि इस विमान (वीटी-रेड) में भी तकनीकी खराबी आ गई है। इसे दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लौटना होगा। वीटी-रेड विमान यात्रियों को लेकर शाम करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित लौटा।
विज्ञापन