फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality in 12 areas of Delhi is critical AQI crosses 400

अभी और बिगड़ेगी हवा: आनंद विहार में AQI 400 पार, प्रदूषण बढ़ने से हुई आंखों में जलन; सांस लेने में भी तकलीफ

Mon, 04 Nov 2024 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Nov 2024 10:48 PM IST
सार

बढ़ते प्रदूषण का स्तर दृश्यता पर भी देखा गया। दोपहर तक कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। विवेक विहार, आनंद विहार, इंडिया गेट समेत दूसरे इलाकों में 500 मीटर दूर तक दिखना आसान नहीं रहा।

विज्ञापन
Air quality in 12 areas of Delhi is critical AQI crosses 400
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की हवा बेशक अभी बेहद खराब है, लेकिन कई इलाके ऐसे हैं, जहां प्रदूषण का स्तर गंभीर हो चला है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले 39 स्टेशनों में से 12 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर दर्ज किया गया। हवा सबसे ज्यादा खराब पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार और आनंद विहार की रही। सोमवार को यहां का एक्यूआई 420 से ऊपर रहा। अभी हालात में सुधार होने की उम्मीद भी नहीं है। आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण का स्तर दृश्यता पर भी देखा गया। दोपहर तक कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। विवेक विहार, आनंद विहार, इंडिया गेट समेत दूसरे इलाकों में 500 मीटर दूर तक दिखना आसान नहीं रहा। हवा में प्रदूषण बढ़ने से लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में भी तकलीफ महसूस की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की चेतावनी, रहें सावधान
इस स्थिति को देखते हुए चिकित्सा विशेषज्ञों ने लोगों को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग खास ध्यान रखें और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। सुबह और शाम को बाहरी गतिविधियों से परहेज करें। घर पर ही योग व प्राणायाम करें। स्वस्थ लोगों को भी अत्यधिक शारीरिक श्रम करने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि रक्तचाप न बढ़े।

विज्ञापन

विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
विवेक विहार---------431
आनंद विहार---------429
जहांगीरपुरी----------422
अशोक विहार--------420
वजीरपुर------------417
एनएसआईटी द्वारका----414
बवाना-------------412
न्यू मोती बाग---------412
रोहिणी-------------411
पटपड़गंज-----------403
पंजाबी बाग----------403
आरके पुरम----------401
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक हैं)
 

बढ़ते प्रदूषण के बीच गोपाल राय ने बुलाई बैठक
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि मौसमी दशाएं खराब होने से दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। दिल्ली में सोमवार सुबह स्मॉग की मोटी परत छाई रही। हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी के उच्च स्तर पर बनी रही। सरकार इस पर नजर बनाए हुए है। प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां सक्रिय हैं। गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच मंगलवार को शीतकालीन कार्य योजना के तहत विभिन्न विभागों और एजेंसियों की तरफ से किए गए कामों की समीक्षा होगी। इसमें जरूरत के हिसाब से उपयुक्त कदम उठाने की कार्ययोजना बनेगी। अभी तक सरकार ने ग्रीन दिल्ली एप पर मिलीं लगभग 88 फीसदी शिकायतों का निपटारा कर दिया है। 81,418 शिकायतों में से 71,558 से ज्यादा शिकायतें दूर हो गई हैं।

सरकार चला रही कई स्तर पर अभियान
गोपाल राय के मुताबिक, सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है। इसमें एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोजर का छिड़काव, पौधारोपण अभियान, पटाखों को लेकर जागरूकता अभियान खास हैं। उनका दावा है कि सड़कों पर 200 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव हो रहा है। वहीं, हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं। पर्यावरण मंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि केंद्र प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के उपयोग के संबंध में बैठक बुलाएगा। गोपाल राय ने 23 अक्तूबर को इस मामले पर केंद्र को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि अगर बैठक नहीं बुलाई गई तो वह फिर से संपर्क करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed