फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims resident doctors writes to pm modi, wear white apron and spend one day in government hospital

एम्स डॉक्टरों ने लिखा PM मोदी को खत- '...एक दिन तो गुजारिए सरकारी अस्पताल में'

Mon, 25 Dec 2017 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
aiims resident doctors writes to pm modi, wear white apron and spend one day in government hospital
एम्स

एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में अपना हाल दर्शाने के लिए कुछ ऐसा लिख दिया है जो चर्चाओं में आ गया है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में पीएम मोदी से अपील की है कि वो एक दिन के लिए उन जैसी जिंदगी जिएं तो उन्हें पता चलेगा कि डॉक्टरों पर किस तरह का दबाव होता है।

विज्ञापन

 


एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने यह कदम तब उठाया जब राजस्थान में कुछ डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए डॉक्टर सैलरी ना बढ़ाए जाने और प्रमोशन ना मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ऑल राजस्थान इन-‌सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन की हड़ताल पर जाने की मांग के बाद राजस्थान सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन महीने के लिए प्रदेश में राजस्थान इसेंशियल सर्विस मेंटेनेंस एक्ट(रेस्मा RESMA) लागू कर दिया है।

क्या ल‌िखा च‌िट्ठी में...

aiims resident doctors writes to pm modi, wear white apron and spend one day in government hospital
एम्स

राजस्थान सरकार के इसी कदम के बाद एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने मोदी को चिट्ठी लिखते हुए विनती की है कि वह सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के ऊपर पड़ने वाले प्रेशर को समझें। जिस तरह सरकारी अस्पतालों में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण मरीजों के परिजन उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं उसे भी समझा जाना चाहिए।
 




एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हरजीत सिंह भट्टी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, 'हम खुशनसीब हैं कि हमें आपके जैसा सक्रिय पीएम मिला है, अब एम्स का रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन आपसे विनती करता है कि आप सफेद एप्रन पहने और एक दिन सरकारी डॉक्टर के रूप में बिताएं ताकि आप समझ सकें कि हम कितना ज्यादा प्रेशर संभालते हैं। उन मरीजों का गुस्सा जिन्हें खराब होते हेल्थकेयर सिस्टम और बुरे इंफ्रास्ट्रक्टर की वजह से सही इलाज नहीं मिलता।'

उन्होंने आगे ये भी लिखा कि, 'अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका एक दिन का सरकारी डॉक्टर बनना हेल्थकेयर सिस्टम के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगा और इससे लोगों की मेडिकल प्रोफेशन में आस्था बढ़ जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed