फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS research has revealed that every second adult liver patient is addicted to alcohol

एम्स के शोध में खुलासा: लिवर के हर दूसरे वयस्क मरीज को शराब की लत, 20 साल में दोगुने हो गए इस बीमारी के मरीज

Fri, 07 Feb 2025 07:58 AM IST
विजय पुंडीर राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Feb 2025 07:58 AM IST
सार

एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में 25 से 45 साल के लिवर सिरोसिस के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है।  लोगों में बढ़े शराब के सेवन से विभाग में लिवर सिरोसिस के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इनमें काफी मरीज गंभीर स्थिति में पहुंचते हैं।

विज्ञापन
AIIMS research has revealed that every second adult liver patient is addicted to alcohol
एम्स के शोध में खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिवर के हर दूसरे वयस्क मरीज को शराब की लत है। एम्स के एक शोध में इसका खुलासा हुआ है। शोध में पाया गया है कि पिछले 20 साल में शराब के कारण लिवर सिरोसिस के मरीज दोगुने हो गए। शोध में शामिल कुल मरीजों में से 43 फीसदी मरीजों का लिवर शराब पीने के कारण खराब हुआ।

विज्ञापन

विशेषज्ञ बताते हैं कि रहन सहन में आए बदलावके कारण शराब पीना जीवन शैली का हिस्सा बन गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी शराब पीने से परहेज नहीं कर रहे। जिन घरों में शराब पीना आम बात है, उन घरों के बच्चों में इसकी आदत मिल रही है। यही कारण है कि एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में 25 से 45 साल के लिवर सिरोसिस के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. शालीमार ने बताया कि लोगों में बढ़े शराब के सेवन से विभाग में लिवर सिरोसिस के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इनमें काफी मरीज गंभीर स्थिति में पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब ऐसे करती है लिवर खराब
शराब के अधिक सेवन से लिवर कोशिकाओं को नुकसान होता है। इससे लिवर की सूजन (हैपेटाइटिस) हो सकती है। यह लिवर के कार्य को प्रभावित करता है और समय के साथ इसे स्थायी नुकसान पहुंच सकता है। शराब के सेवन से लिवर में वसा जमा होता है। यह लिवर के सामान्य कार्य में रुकावट डाल सकती है और बाद में लिवर सिरोसिस (लिवर का सिकुड़ना) बन जाता है।

विज्ञापन

बियर भी पहुंचाती है नुकसान
डॉ. शालीमार बताते हैं कि शराब के साथ बियर भी नुकसान पहुंचाती है। ओपीडी में मरीजों के साथ चर्चा के दौरान पता चला कि वह बियर पीते हैं, लेकिन उनकी मात्रा काफी अधिक होती है। उनको लगता है कि इससे शरीर को नुकसान नहीं होगा, लेकिन इसके कारण भी समस्या बढ़ी है। ऐसा देखा गया है कि कुछ लोगों में समस्या कुछ दिनों में ही गंभीर हो जाती है। जबकि कुछ लोगों में समस्या लंबे समय के बाद देखने को मिली। जब तक काफी स्थिति गंभीर हो गई थी।

43.2 फीसदी को हुआ शराब के कारण सिरोसिस
भारत में सिरोसिस का एटियोलॉजिकल स्पेक्ट्रम: एक व्यवस्थित समीक्षा और मेटा-विश्लेषण विषय पर हुए शोध में देशभर से 41,432 लोगों को चुना गया। इन पर कुल 147 शोध हुए। इस शोध में शराब के कारण 17,898 (43.2%) मरीजों में, हेपेटाइटिस बी वायरस के कारण 4764 (11.5%) मरीजों में, हेपेटाइटिस सी वायरस के कारण 2568 (6.2%) मरीजों में और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग/ क्रिप्टोजेनिक रोग के कारण 5966 (14.4%) मरीजों में सिरोसिस हुआ।

2005 में यह था आंकड़ा
देश में शराब के कारण सिरोसिस होने का आंकड़ा 2005 से पहले 20 फीसदी के करीब था। जबकि हेपेटाइटिस बी वायरस के कारण मरीजों की संख्या 22 फीसदी से अधिक थे। शोध में साल 2005 से लेकर 2022 तक के मरीजों पर अध्ययन किया गया। अध्ययन में पिछले तीन दशकों में शराब से संबंधित सिरोसिस का अनुपात काफी बढ़ गया है, जबकि वायरल से संबंधित सिरोसिस के अनुपात में गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed