{"_id":"5c23e870bdec2256f436847b","slug":"aiims-doctor-jumps-to-death-from-third-floor-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी मंजिल से कूद एम्स के डॉक्टर ने जान दी, नहीं मिला सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी मंजिल से कूद एम्स के डॉक्टर ने जान दी, नहीं मिला सुसाइड
Thu, 27 Dec 2018 02:15 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
कुछ ही समय पहले आरपी सेंटर के जूनियर रेजीडेंट के बाद अब एम्स के कैंसर विभाग के एक डॉक्टर ने मंगलवार देर रात तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से व्यक्तिगत कारणों को लेकर परेशान थे। एम्स के कैंसर विभाग में डॉ. मनीष शर्मा साल 2015 बैच के डीएम के विद्यार्थी भी थे। वे गौतम नगर स्थित किराए के घर में पत्नी के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी चंडीगढ़ पीजीआई से डॉक्टर की उपाधि ले चुकी हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि डॉ. मनीष के छत से नीचे गिरने के बाद पड़ोसियों के शोरगुल से पत्नी को घटना की जानकारी मिली। लहूलुहान डॉ. मनीष को आनन-फानन में एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। स्थानीय पुलिस ने शव बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद एम्स के डॉक्टरों ने फिर मानसिक तनाव को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि भले डॉक्टर तनाव में रहें, लेकिन वे खुद का इलाज कराना नहीं चाहते। बार-बार अपील करने के बाद भी एम्स के विद्यार्थी और डॉक्टर मनोचिकित्सकों की काउंसलिंग नहीं ले रहे।
विज्ञापन
उधर, एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. मनीष शर्मा को 31 दिसंबर को डीएम की मानद उपाधि मिलने वाली थी। उन्होंने 2015 में एम्स की प्रवेश परीक्षा पास कर डीएम के लिए फेलोशिप भी प्राप्त की थी। पढ़ने में होशियार डॉ. मनीष के दोस्तों की मानें तो एक दिन पहले ही उन्होंने क्रिसमस पर खूब मस्ती की थी। वे दिल्ली में घूमने भी गए थे, लेकिन उसके बाद रात में उनके छत से गिरने की खबर मिली।