फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims confirmed the existence of the game blue whale

जब डॉक्टरों के पास आया ऐसा केस तो AIIMS ने भी किया जानलेवा गेम Blue Whale के होने का दावा

Sat, 17 Mar 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
aiims confirmed the existence of the game blue whale
blue whale

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के बाद अब देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स ने भी ब्लू व्हेल की दुनिया में होने की पुष्टि की है। एक बच्चे का इलाज करने के बाद एम्स के डॉक्टरों ने अपनी स्टडी को एशिया-पैसेफिक जर्नल में प्रकाशित भी की है।

विज्ञापन

 

डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा पिछले साल अपने पिता के साथ संस्थान के बिहेवियरल अडिक्शन क्लिनिक पहुंचा था। उस दौरान बच्चे के पिता ने बताया कि छह स्टेज उसने फोन पर पार कर ली थी।

विज्ञापन

 

लेकिन सातवीं स्टेज से पहले ही पिता की नजर पड़ गई। उन्होंने तत्काल गेम को मोबाइल से डिलीट करने के बाद बच्चे को अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गेम में 50 अलग अलग तरह की स्टेज होती है

बता दें कि इस ब्लू व्हेल गेम में करीब 50 अलग अलग तरह की स्टेज होती है। हर एक स्टेज को पार करने के लिए टास्क मिलता है।


एम्स के डॉक्टर वाईपीएस बलहाराका कहना है कि अब तक ब्लू व्हेल गेम के बारे में किसी अन्य मेडिकल जर्नल में जिक्र नहीं किया गया है। बच्चे का केस यह साबित करता है कि ये जानलेवा खेल अभी भी फोन पर खेला जा रहा है।

 

उन्होंने ये भी कहा है कि बच्चों को ऐसे गेम्स आकर्षित करते हैं। इनमें से कई जानलेवा तक हो सकते हैं। इसके लिए बच्चों के माता पिता और स्कूलों में शिक्षकों को इसके लिए सतर्क रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed