फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   agitation for close liquor

शराब ठेका बंद करने के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 May 2016 04:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 09 May 2016 04:43 AM IST
सार

  • महिलाओं ने शराब ठेके के बाहर ढोलक-चिमटा लेकर गाए भजन
  • कुछ समय पहले खुली है शराब की दुकान

विज्ञापन
agitation for close liquor
शराब की दुकान बंद कराने के लिए प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर 46 की हुडा मार्केट में खोली गई शराब की दुकान बंद करने के लिए विरोध शुरू हो गया है। रविवार को सेक्टर 46 के लोगों ने शराब के ठेके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

विज्ञापन


दुकान को बंद कराने के लिए वहां पहुंची सेक्टर की महिलाओं ने विरोध स्वरूप हाथों में ढोलक और चिमटा लेकर ठेके के सामने बैठकर भजन गाए। कुछ समय पहले ही सेक्टर 46 हुडा मार्केट में शराब की दुकान खुली है।

विज्ञापन

बोतल हाथों में लेकर खुले में शराब पीते रहते हैं

agitation for close liquor
ढोलक बजा कर शराब की दुकान का विरोध की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

दर्शन करने पहुंचे सेक्टर 46 निवसी देवेंद्र यादव, राजेश, मनीष, नूतन, महक ने बताया कि मार्केट में महिलाएं, बच्चे खरीदारी करने के लिए आते हैं। लोग यहां बोतल हाथों में लेकर खुले में शराब पीते रहते हैं। शराब के नशे में उल्टी सीधी बातें करते हैं, जिससे यहां आने वाले लोगों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।

 

लोगों ने कहा कि वह यहां से शराब की दुकान हटवाकर ही दम लेंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शराब ठेका संचालक से भी इसे हटाने की मांग की। जिस पर संचालक ने कहा कि वह प्रशासन से बात करेंगे, यदि प्रशासन इसे स्थानांतरित करने को तैयार हो जाता है तो कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed