{"_id":"661437f9f3ab619c4e065b68","slug":"agent-who-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-arrested-from-punjab-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला एजेंट पंजाब से गिरफ्तार, 10 साल पहले एयरपोर्ट पर दर्ज हुआ था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला एजेंट पंजाब से गिरफ्तार, 10 साल पहले एयरपोर्ट पर दर्ज हुआ था मामला
Tue, 09 Apr 2024 12:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:01 AM IST
सार
आरोपी के खिलाफ 10 साल पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर फर्जीवाड़ा और ठगी का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान फोलरिवाल गांव जालंधर, पंजाब निवासी लेजर उर्फ बंटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी वीजा के जरिये विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक एजेंट को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 10 साल पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर फर्जीवाड़ा और ठगी का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान फोलरिवाल गांव जालंधर, पंजाब निवासी लेजर उर्फ बंटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 फरवरी 2014 को गांव नंगल लुभान कपूरथला, पंजाब के रहने वाले हरदीप सिंह बैंकाक जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डा पर पहुंचे। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि हरदीप के पासपोर्ट पर हैती देश का फर्जी वीजा लगा हुआ है। हरदीप को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हरदीप ने पूछताछ में बताया कि लेजर नाम के एजेंट ने उसके लिए तमाम दस्तावेज का इंतजाम किया था। सौदा 18 लाख रुपये में तय हुआ था। उसने बताया था कि बैंकाक से संयुक्त अरब अमीरात और फिर वहां से हैती भेजा जाएगा। जांच में पता चला कि हरदीप को हैती से अवैध रूप से अमेरिका भेजना था। लेजर ने हरदीप से अग्रिम राशि के तौर पर दो लाख रुपये लिए थे। बाकी रकम अमेरिका पहुंचने के बाद देनी थी। उसके बाद पुलिस टीम ने एजेंट की तलाश शुरू की। अदालत ने इस मामले में उसे भगोड़ा करार दिया। तकनीकी जांच में उसके जालंधर के फोलरिवाल गांव में होने की जानकारी मिली। जहां पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन