{"_id":"9332bcd262c727aa197337811e77333b","slug":"after-throwing-the-party-chair-to-chair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी फेंकने के बाद अब कुर्सी पाने निकले कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी फेंकने के बाद अब कुर्सी पाने निकले कांग्रेसी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर उपचुनाव के लिए बुलाई गई मीटिंग में हंगामे और कुर्सी फेंकने के बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेसी चुनाव प्रचार में उतरे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह ने शहर को पांच जोन में बांटकर सीनियर नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने कहा कि प्रचार में काम न करने और विरोध में काम करने वालों से चुनाव बाद निपटेंगे। चुनाव बाद कामकाज की समीक्षा करेंगे।
बुधवार को उनकी मीटिंग में कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल और प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव भिड़ गए थे। नसीब सिंह ने बताया कि पार्टी नेताओं को मतभेद भुलाकर चुनाव प्रचार में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि करीब ढाई विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र को प्रचार के लिए 5 जोन में बांटा गया है। अलग-अलग जोन में सीनियर नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि चुनाव में काम न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन पदाधिकारियों को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है वे अपने काम को बखूबी कर रहे हैं। पार्टी के पार्षदों, पूर्व प्रत्याशियों और वार्ड अध्यक्षों को भी चुनाव प्रचार की कमान दी गई है।
साइलेंट जीत का किया दावा
राष्ट्रीय सचिव व मेयर उपचुनाव की मानीटरिंग कर रहे नसीब सिंह का दावा है कि प्रत्याशी साइलेंट जीत हासिल करेगा। भाजपा और सपा की नीतियों से लोग परेशान हैं।
उन्होंने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि ‘आप’ जैसी गाजियाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी जीत हासिल करेगा।
मोरटा में प्रत्याशी को दिखाए काले झंडे
मेयर पद के उपचुनाव के लिए जनसंपर्क करने पहुंचे उम्मीदवार को गांव के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने काले झंडे दिखाकर प्रत्याशी का विरोध किया।
गांव निवासी मनु त्यागी ने बताया कि दस वर्ष से मलिन बस्ती के तालाब की सफाई नहीं होने से लोग गंभीर बीमारी के शिकार हो रहे हैं। सोमवार को गांव में हुई पंचायत में मेयर पद के उपचुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया गया था।
गांव में मकानों पर काले झंडे लगाए गये। मनु त्यागी ने बताया कि एक उम्मीदवार ने जीत के बाद सफाई का आश्वासन दिया है और तालाब की सफाई में एक हजार रुपये चंदा दिया। इस दौरान धानु, आकाश, आदेश, सागर, अरूण, मोहित गुप्ता, अन्नू आदि मौजूद रहे।