फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the Supreme Court's order, removal of encroachment started in Delhi

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली में अतिक्रमण हटाने का काम हुआ शुरु

Tue, 01 May 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 May 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
After the Supreme Court's order, removal of encroachment started in Delhi
encroachment - फोटो : अमर उजाला

राजधानी स्थित सड़कों और उनके फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का आखिर दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगम पर असर होने लग गया है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार एवं नगर निगम ने सोमवार को छुट्टी होने के बावजूद कई जगह सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान दुकानों एवं घरों के सामने बने स्लैब भी तोड़े गए। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार एवं उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को चांदनी चौक की कई सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया। यहां नई सड़क, फतेहपुरी एवं अन्य सड़कों पर व्यापक स्तर पर तोड़फोड़ की गई और सामान जब्त किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के कारण वे कुछ समय बाद शांत हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

After the Supreme Court's order, removal of encroachment started in Delhi
encroachment - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने जनकपुरी से द्वारका मोड़ तक अतिक्रमण हटाया। इसके अलावा नजफगढ़ तूड़ा मंडी से पालम रोड तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान फुटपाथों एवं सड़क से अतिक्रमण हटाया गया और सड़कों पर खड़े वाहन भी जब्त किए। दूसरी ओर उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने किंग्सवे कैंप इलाके में अतिक्रमण पर हथौड़ा चलाया।

कैंप से लेकर विजय नगर तक की फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दो सौ से ज्यादा दुकानों के बाहर अवैध निर्माण तोड़ा गया। पीरागढ़ी चौक से नांगलोई चौक तक एवं हैदरपुर चौक से रोहिणी सेक्टर-18 स्थित टी पाइंट अतिक्रमण हटाया।

वहीं कई जगह नो पार्किंग जोन में खड़े पाए गए वाहनों को उठाया गया। इसके अलावा सड़क व फुटपाथ पर पाए गए सामान को भी जब्त किया गया व अस्थायी छप्परों को भी पूरी तरह से ध्वस्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed