फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the strictness of the DCW 50 spa centers sealed  

50 स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई के बाद स्वाति मालीवाल को जान का खतरा

Sat, 21 Sep 2019 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2019 05:53 AM IST
सार

  • दिल्ली महिला आयोग की सख्ती के बाद एमसीडी ने स्पा और मसाज सेंटर के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है
  • अब तक दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 13 और उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 37 स्पा-मसाज सेंटर सील कर दिए गए हैं
  • कई और स्पा सेंटरों पर कार्रवाई होनी है

विज्ञापन
After the strictness of the DCW 50 spa centers sealed  
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग की सख्ती के बाद एमसीडी ने स्पा और मसाज सेंटर के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 13 और उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 37 स्पा-मसाज सेंटर सील कर दिए गए हैं। कई और स्पा सेंटरों पर कार्रवाई होनी है। इसके बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपनी जान को खतरा बताया है।

विज्ञापन


दक्षिणी निगम क्षेत्र में करीब 200 स्पा-मसाज सेंटर हैं। वहीं उत्तरी निगम की ओर से 53 को लाइसेंस जारी किए हैं जबकि 127 का अवैध तौर पर संचालन हो रहा है। इनमें से 78 को क्लोजर नोटिस जारी किए गए हैं।  
विज्ञापन


राजधानी के स्पा-मसाज सेंटर पर दिल्ली महिला आयोग की तरफ से की गई छापामारी के बाद आयोग ने तीनों निगमों को समन जारी कर इस संबंध में रिपोर्ट सौंपने को कहा था। शुक्रवार को तीनों निगमों के अधिकारी आयोग पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लाइसेंस जारी करने के बाद आखिरकार परिसरों की जांच क्यों नहीं की जाती, इस पर सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि लाइसेंस जारी करने के लिए मनमानी की जाती है। 

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष को स्पा मालिकों से जान का खतरा

 दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने स्पा मालिकों से अपनी जान को खतरा बताया है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को पत्र लिखकर स्वाति मालीवाल ने कहा है कि स्पा मालिकों की ओर से उन्हें व उनके पति को जान से मार देने की धमकियां मिल रही हैं।

स्वाति मालीवाल ने पत्र में लिखा है कि हेल्पलाइन नंबर 181 पर स्पा मालिकों से उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके पति नवीन जयहिंद को व्हाट्स एप पर धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। उन्होंने इन संदेशों के स्क्रीन शॉट और ऑडियो क्लिप भी भेजे हैं। 

मालीवाल का कहना है कि ये संदेश दिखाते हैं कि उनके परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने डराने-धमकाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध पुलिस आयुक्त से किया है।

स्वाति का कहना है कि वह जोश और जुनून के साथ तस्करी और वेश्यावृति के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। मालूम हो कि बीते कुछ दिन में स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटरों में निरीक्षण किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दो स्पा सेंटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed