{"_id":"68cb54f9bd143a79fe0fe4e6","slug":"after-the-floods-the-authority-started-a-special-campaign-in-the-areas-adjoining-delhi-on-wednesday-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Precaution: बाढ़ के बाद दिल्ली के मच्छर कहीं नोएडा वासियों को न मार दें डंक, प्राधिकरण का 'पोटली बम' से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Precaution: बाढ़ के बाद दिल्ली के मच्छर कहीं नोएडा वासियों को न मार दें डंक, प्राधिकरण का 'पोटली बम' से हमला
Thu, 18 Sep 2025 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Sep 2025 06:11 AM IST
सार
नोएडावासियों को दिक्कत न हो, इसके लिए प्राधिकरण ने बुधवार को दिल्ली से सटे इलाकों में विशेष अभियान शुरू किया। इसके तहत वह पोटली बम फेंकवा रहा है।
विज्ञापन
डेंगू का मच्छर
विस्तार
दिल्ली में बाढ़ के बाद ठहरे पानी में डेंगू का लार्वा पनपने का डर है। इससे नोएडा वासियों को दिक्कत न हो, इसके लिए प्राधिकरण ने बुधवार को दिल्ली से सटे इलाकों में विशेष अभियान शुरू किया। इसके तहत वह पोटली बम फेंकवा रहा है।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य विभाग ने आशंका जताई है कि दिल्ली के अक्षरधाम, मयूर विहार की तरफ बाढ़ का जो साफ पानी भरा है उसमें डेंगू का लार्वा पनप सकता है। शहर में भी जगह-जगह बारिश का पानी भरा है। इस पानी में मच्छर का लार्वा पनपने से रोकने के लिए प्राधिकरण पोटली बनवाकर फेंकवा रहा है। इन पोटली को प्राधिकरण के कर्मचारी पोटली बम कह रहे हैं। इसके साथ ही न्यू अशोक नगर से मयूर विहार तक में प्राधिकरण एंटी लार्वा का छिड़काव भी करवा रहा है।
विज्ञापन
क्या है पोटली में
पोटलियों में बालू व मिट्टी में पाइरिप्रोक्सीफेन 0.50 कीटनाशक पाउडर मिलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस पोटली भरे पानी की सतह पर किसी भी कीट का लार्वा नहीं पनपता है। इसलिए पोटलियां तैयार कर जगह-जगह पानी में डलवाई जा रही हैं। बुधवार को टीम दिल्ली के लिए अलग से लगाई गई।
विज्ञापन
12 टीमें कर रहीं एंटी लार्वा का छिड़काव
12 टीमें पूरे शहर में एंटी लार्वा छिड़काव के लिए लगाई गई हैं। अब तक शहर में डेंगू के मरीज 271 से ज्यादा सामने आ चुके हैं। 2024 में 500 मरीज मिले थे। 2023 में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 950 तक पहुंच गया था।
जिले में डेंगू के 13 मरीज मिले
जिले में बुधवार को डेंगू के 13 नए मामले सामने आए लेकिन इनमें से पांच के पता गलत निकला। दो मरीजों ने फोन पर सही पता बताया जबकि तीन ने फोन नहीं उठाया। इससे मलेरिया विभाग की टीम उनके घरों तक नहीं पहुंच पाई और जरूरी एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव नहीं हो सका। इस साल अब तक 284 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन सभी मरीजों की जांच नोएडा के जिला अस्पताल में की गई थी।
जैसे ही मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई वैसे ही विभाग की टीम मरीजों के पते पर पहुंची। इस दौरान पता चला कि पांच मरीजों का पता गलत है। हालांकि इनमें से दो मरीजों ने फोन पर सही पता बताया। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि तीन मरीजों से संपर्क नहीं हो पाया है। टीम लगातार प्रयास कर रही है कि किसी तरह उनसे संपर्क हो सके ताकि दवा का छिड़काव और निगरानी की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि यदि डेंगू की जांच करवा रहे हैं तो अस्पताल में अपना सही पता और फोन नंबर जरूर दर्ज कराएं।