फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After stabbing his sister-in-law to death brother-in-law attempted suicide

दोनों के बीच था अवैध संबंध!: दिल्ली में देवर ने की भाभी की चाकू गोदकर हत्या, खुद ट्रेन के आगे जाकर कूद गया

Thu, 12 Sep 2024 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Sep 2024 10:11 PM IST
सार


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
After stabbing his sister-in-law to death brother-in-law attempted suicide
देवर ने की भाभी की हत्या - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में बुधवार देर रात कहासुनी होने पर एक युवक ने अपनी भाभी की चाकू गोदकर हत्या कर दी और उसके बाद आरोपी ने खुदकुशी का प्रयास किया। बृहस्पतिवार सुबह युवक बिजवासन रेलवे ट्रैक पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आशंका है कि युवक ट्रेन के चपेट में आने से घायल हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान आरोपी अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात 10.38 बजे कापसहेड़ा थाना पुलिस को एक महिला को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि 28 साल के मृत महिला अपने पति और देवर के साथ रहती थी। महिला एक निजी कंपनी में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी, जबकि उसका पति और देवर ई-कॉमर्स कंपनी में काम करते हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि देवर का अपनी भाभी से अवैध संबंध था। रात में किसी बात पर विवाद होने पर देवर उस पर चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद वहां से साक्ष्य हासिल किए।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन थाना पुलिस को बिजवासन रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घायल युवक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में घायल युवक की पहचान महिला के देवर के रूप में हुई। 

पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वह बयान देने की हालत में नहीं है। आशंका है कि भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने खुदकुशी की कोशिश की है और ट्रेन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस महिला के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही उसके पति से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed