फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after lok sabha election defeat congress leaders demand for PC Chacko resignation

पीसी चाको के इस्तीफे की मांग, हार की समीक्षा के लिए हुई कांग्रेस की बैठक में धड़ेबाजी

Sat, 15 Jun 2019 12:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
after lok sabha election defeat congress leaders demand for PC Chacko resignation
पीसी चाको - फोटो : ani

लोकसभा चुनाव के दौरान आप के साथ दिल्ली में समझौते की कोशिश से उभरा दिल्ली कांग्रेस का अंदरूनी विवाद सतह पर आ गया है। शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोक सभा चुनाव की हार की समीक्षा बैठक में कांग्रेस में दो धड़े हो गए। दोनों की बीच जमकर हंगामा हुआ। पदाधिकारियों ने दिल्ली प्रदेश प्रभारी पीसी चाको की मौजूदगी में ही उनके इस्तीफे की मांग कर डाली।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित की बुलाई बैठक में प्रभारी पीसी चाको के साथ तीनों कार्यकारी अध्यक्ष व दूसरे पदाधिकारी भी थे। लोकसभा चुनाव में हार पर चर्चा के दौरान पूर्व पार्षद रोहित मनचंदा ने कहा कि पीसी चाको को नवंबर 2014 में दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। उनकी अगुवाई में पार्टी न सिर्फ हालिया लोकसभा चुनाव, बल्कि 2015 का दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी हारी है। 2017 का एमसीडी चुनाव भी कांग्रेस के लिए खराब रहा। अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं तो पीसी चाको को भी इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए। दूसरे कई सदस्यों ने भी उनकी बात का समर्थन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित ने भी इस्तीफे की पेशकश की है तो पीसी चाको को भी इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन


मनचंदा के मुताबिक, बैठक में पीसी चाको ने उनसे कहा कि उनके जैसे नेताओं को दिल्ली कांग्रेस में होने का कोई अधिकार नहीं है। मनचंदा ने राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने मांग की कि प्रदेश प्रभारी बदला जाए। मनचंदा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पीसी चाको के इस्तीफे की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, पीसी चाको ने इस तरह की किसी तरह भी घटना को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह संबंधित व्यक्ति को ज्यादा नहीं जानते। हालांकि बैठक में मौजूद एक नेता ने बताया कि कार्यालय में मनचंदा के साथ पीसी चाको की तीखी नोकझोंक हुई थी। ज्यादातर पदाधिकारी दिल्ली में कांग्रेस की लगातार हार से चिंतित दिखे। गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान पीसी चाको ने आप के साथ गठबंधन की वकालत की थी। वरिष्ठ नेता अजय माकन भी इसके पक्षधर थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित समेत पार्टी नेताओं के एक धड़े ने इसका विरोध किया था। इस पर पार्टी के अंदर काफी खींचतान हुई थी। आखिर में दोनों दलों के बीच समझौता नहीं हो सका था। इससे लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित करने में काफी देर हो गई थी। प्रदेश कांग्रेस के नेता सातों सीटों पर उम्मीदवारों की हार की एक वजह इसे भी ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed