फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After deny to second wedding lovers take this step.

दूसरी शादी से किया मना तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ये कदम

Mon, 04 May 2015 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 May 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
After deny to second wedding lovers take this step.

उत्तरी दिल्ली सिविल लाइन में शनिवार रात को एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके चलते महिला की मौत हो गई जबकि उसके शादीशुदा प्रेमी की हालात गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


35 वर्षीय आशा देवी और 28 वर्षीय जगबीर पहले ही शादीशुदा थे। आशा का 12 साल का एक लड़का भी है। जबकि जगबीर की 2 साल पहले ही शादी हुई थी।

आशा और जगबीर एक ही कंपनी में साथ काम करते थे और इनके बीच प्रेम-प्रंसग चल रहा था। इसलिए ये अपने पुराने शादीशुदा जीवन को छोड़कर साथ रहना भी चाहते थे।

लेकिन दोनों के परिवारों ने इसका विरोध किया और इस रिश्ते को खत्म करने पर जोर दिया। इसके बाद इन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस ने परिजनों को किया तलब

After deny to second wedding lovers take this step.

सिविल लाइन स्थित मोन्टा पार्क में शाम 4 बजे के आसपास इन दोनों ने आत्महत्या के लिए जहरीला पदार्थ खाया। इनके परिवारों ने इन्हें एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

आशा की अस्पताल में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जगबीर की हालत गंभीर है और उसे शालीमार बाग के एक निजी अस्पताल में 00आईसीयू में रखा गया है।

पुलिस के मुताबिक उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और उनके रिश्तेदारों से बात कर रहे हैं ताकि वे जगबीर के होश में आने पर उसका बयान ले सकें।

डीसीपी मधुर वर्मा ने कहा है कि जिस जहरीले पदार्थ से आत्महत्या की गई, उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed