फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Attack: Delhi Chief Minister is healthy, will return to work soon

After Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री स्वस्थ, जल्द काम पर लौटेंगी; अब सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में रहेंगी सीएम

Fri, 22 Aug 2025 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 06:19 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सीएम स्वस्थ हैं और जल्दी काम पर लौटेंगी। इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन यह उनकी जनता से मिलने की दिनचर्या को प्रभावित नहीं करेगी।

विज्ञापन
After Attack: Delhi Chief Minister is healthy, will return to work soon
CM Rekha Gupta - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही अपने नियमित कार्यक्रम में लौटेंगी। यह बातें सीएम से मुलाकात के बाद भाजपा सांसदों ने कहीं। सीएम आवास पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली से भाजपा के अन्य सांसदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सीएम स्वस्थ हैं और जल्दी काम पर लौटेंगी। इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन यह उनकी जनता से मिलने की दिनचर्या को प्रभावित नहीं करेगी। सांसद बांसुरी स्वराज ने मुख्यमंत्री की हिम्मत और साहस की तारीफ करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता साहसी हैं, उनका मनोबल ऊंचा है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वह पहले की तरह जनता से मिलती रहेंगी।
विज्ञापन


सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि इसे सुरक्षा चूक नहीं कहा जा सकता। किसी आम नागरिक से ऐसा कदम उठाने की आशंका अप्रत्याशित थी। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने हमले को मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से जोड़ते हुए कहा कि यही इसकी असली वजह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ का वीआईपी सिक्योरिटी ग्रुप देगा सीएम रेखा को सुरक्षा कवच
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बदलाव करते हुए इसे और पुख्ता किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेश पर अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के वीआईपी सिक्योरिटी गुप (वीएसजी) (जेड कैटेगिरी) को सौंपा गया है। 

22 से 25 जवान 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इनमें आधा दर्जन से अधिक महिला कमांडो भी शामिल हैं। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गांधी परिवार को भी वीएसजी ही सुरक्षा कवच प्रदान करता है। समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। 

सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह हर आने-जाने वाले पर नजर रखेंगे और उनकी संख्या को भी नियंत्रित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास पर उन्नत सुरक्षा उपकरण लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री के पास निश्चित दूरी से ही आम लोगों को मिलने दिया जाए। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यक्रम में भी ज्यादा सुरक्षा देने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस को उनकी सुरक्षा से पूरी तरह नहीं हटाया गया है। 


बाहरी घेरे में दिल्ली पुलिस के जवान भी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। बता दें कि 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री का पदभार संभालने क बाद से रेखा गुप्ता लगातार जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। बुधवार को उनको इसी कार्यक्रम में गुजरात से आए राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया नामक युवक ने हमला कर दिया। हमले में मुख्यमंत्री के सिर, कंधे और हाथ में चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed